गाजियाबाद: घर से निकले शख्स SUV में मिले मृत, डॉक्टरों को ‘साइलेंट अटैक’ का शक

6.0kViews
1436 Shares

गाजियाबाद के लालकुआं के पास कविनगर थानाक्षेत्र में कार में एक युवक का शव संदिग्ध अवस्था में मिला है।

युवक स्टीयरिंग सीट पर बैठा हुआ है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को मार्चरी भिजवाया है। युवक की पहचान का प्रयास किया जा रहा है।

सुबह 10 बजे निकले थे घर से

मृतक की पहचान प्रताप विहार निवासी अनुराग श्रीवास्तव के रूप में हुई है। अनुराग अपनी ग्रैंड विटारा कार से सुबह करीब 10 बजे काम के लिए निकले थे।

पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में चिकित्सकों ने कार्डियक अरेस्ट को मौत की वजह बताया है। पीएम रिपोर्ट से मौत की सही वजह का पता चलेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *