निर्माणाधीन पोल्ट्री फार्म परिसर में मिट्टी निकालने के लिए खोदे गए गहरे गड्ढे में बारिश का पानी भरा था। रविवार शाम इसमें नहाते समय तीन बालकों की डूब कर मौत हो गई। घटना की जानकारी होते ही परिवारजन में मातम मचा है।
कुर्सी के बैना गांव के बाहर बन रहे पोल्ट्री फार्म में रविवार शाम करीब चार बजे गांव निवासी गुड्डू गौतम का 13 वर्षीय पुत्र देवा, शंकर का 10 वर्षीय पुत्र सुमित और धर्मराज का 15 वर्षीय पुत्र दिव्यांश गांव के अन्य बालकों के साथ पहुंचे थे।
उधर, दिव्यांश का पता लगाने के लिए स्थानीय गोताखोरों की मदद से उसकी तलाश शुरू कराई गई। अंधेरा होने पर रोशनी की व्यवस्था कर तलाश जारी रखी।
रविवार रात नौ बजे तीसरे बाल का भी शव मिल गए। बताया जाता है कि पोल्ट्री फार्म परिसर चारों ओर से बाउंड्री से घिरा है और बाहर गार्ड भी तैनात रहता है। इसके बावजूद बालक पीछे की दीवार फांदकर परिसर में पहुंच गए थे। मिट्टी खोदकर आगे का हिस्सा ऊंचा किए जाने के कारण वहां गहरा गड्ढा हो गया था, जिसमें बारिश का पानी भर गया था।
थानाध्यक्ष सुदर्शन सिंह ने बताया कि पानी में डूबने से तीन बालकों की मौत हुई है। पोल्ट्री फार्म के मालिक का पता लगाने के लिए टीम लगाई गई है

विकास कुमार सिंह एक अनुभवी भारतीय पत्रकार और द टकसाल न्यूज़ (The Taksal News) के प्रधान संपादक हैं।

