Mukesh का 60 साल पुराना गाना जो तोड़ता है ‘अमीरी का घमंड’, बॉलीवुड में आज भी अमर है राज कपूर का कल्ट गीत

1941 Shares

ई दिल्ली। मुकेश (Mukesh) को बॉलीवुड में अपने दर्द भरे नगमे और रुहानी आवाज के लिए जाना जाता है। इसी एक वजह के कारण उन्हें द वॉइस ऑफ सैडनेस (Voice of Sadness) भी कहा जाता था।

उनके गम और तनहाई के गीत काफी ज्यादा प्रसिद्ध हुए जिनमें ‘कहीं दूर जब दिन ढल जाए’, ‘जिंदगी ख्वाब है’ और ‘एक दिन बिक जाएगा माटी के मोल’ आदि शामिल हैं।

गाने सोचने पर कर देते हैं मजबूर

मुकेश ने महान अभिनेता राज कपूर (Raj Kapoor) के लिए कई सदाबहार और लोकप्रिय गाने गाए, जिनमें ‘आवारा हूं’ (Aawara Hu) और ‘मेरा जूता है जापानी’ (Mera Joota Hai Japani) आदि शामिल हैं। आज आपको मुकेश के एक ऐसे ही गीत के बारे में बताने वाले हैं जो दौलत का घमंड पल भर में चूर- चूर कर देता है।हम बात कर रहे हैं साल 1966 में रिलीज हुई फिल्म ‘तीसरी कसम’ (Teesri Kasam) की। इसमें राज कपूर (Raj Kapoor) और वहीदा रहमान (Waheeda Rehman) ने लीड रोल प्ले किया था। इसका गाना सजन रे झूठ मत बोलो (Sajan Re Jhoot Mat Bolo) काफी ज्यादा पॉपुलर हुआ था। इस गाने को मशहूर गीतकार शैलेन्द्र ने लिखा था और मुकेश ने अपनी जादुई आवाज में इसे गाया था। शंकर-जयकिशन ने इसमें संगीत दिया था।

गाने में छिपी है जिंदगी की सीख

गीत के माध्यम से ये बताने की कोशिश की गई है कि इंसान को कभी भी अपनी संपत्ति,धन या महलों का घमंड नहीं करना चाहिए। अंत में इंसान को खाली हाथ और अकेले ही इस दुनिया से जाना होता है। बड़े-बड़े महल और चौबारे यहीं धरे के धरे रह जाते हैं। एक तरह से गाना आपको पल भर में जिंदगी की सच्चाई दिखा देता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *