गोरखपुर गुंबद हादसे में कुत्ते ने बचाई युवक की जान, वज्रपात से ढहा गुंबद

1888 Shares

 राजघाट स्थित गुरु श्री गोरक्षनाथ घाट पर रविवार सुबह आकाशीय बिजली गिरने से गुंबद भरभराकर ढह गया। इस दर्दनाक हादसे में एक युवक की जान एक कुत्ते की वजह से बच गई।

राप्तीनगर निवासी आलोक अपनी मामी के अंतिम संस्कार में शामिल होने घाट पहुंचे थे। हादसे से ठीक पहले एक कुत्ता आकर उनके पास बैठ गया। उसे भगाने के लिए वह उठे और दौड़े, जिससे उनकी जगह बदल गई। इसी बीच गुंबद ढह गया और आलोक बाल-बाल बच गए।

आलोक ने बताया कि वह मामी के अंतिम संस्कार में शामिल होने घाट आए थे। वह अधिवक्ता और संजय सिंह के साथ बैठे थे। तभी एक कुत्ता आकर उनके पास बैठ गया। उसे भगाने के लिए वह उठे और दौड़े। इसी दौरान आकाशीय बिजली गिरी और गुंबद ढह गया।आलोक ने कहा- “जिस कुत्ते को भगाने दौड़ा, उसी ने मेरी जान बचाई। अगर वह नहीं आया होता तो मैं अपनी जगह से नहीं उठता और मलबे में दब जाता। यह घटना जीवन भर नहीं भूलूंगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *