जम्मू-कश्मीर में खाकी हुई शर्मसार! हेरोइन का सेवन करते पकड़ा गया PSI सस्पेंड, अगले दिन मिली जमानत

7.6kViews
1031 Shares

 जिले के हीरानगर पुलिस स्टेशन में तैनात एक प्रोबेशनर सब इंस्पेक्टर अमजद खान को चिट्टा यानी हेरोइन का सेवन करते हुए पकड़ा गया। जिसके बाद एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया। हालांकि अगले ही दिन सब इंस्पेक्टर को जमानत मिल गई।

इस कथित मामले में पीएसआई को सस्पेंड कर दिया गया है। साथ ही विभागीय जांच के आदेश भी दिए गए हैं।

दो महीने पहले ही लखनपुर से हीरानगर में ट्रांसफर

वर्ष 2024 बैच के पीएसआई अमजद को दो महीने पहले ही लखनपुर पुलिस थाने से हीरानगर थाने में ट्रांसफर किया गया था। लखनपुर थाने में वह अमरनाथ यात्रा के लिए तैनात किया गया था।

सूत्रों की मानें तो पीएसआई पर पहले भी ड्रग्स लेने की शिकायतें मिलती रही हैं। कई बार उसे नशा करते हुए देखा गया। लेकिन साबित न होने के चलते वह बचता रहा। इसके बाद अब जब उसे नशे में पकड़ा गया तो मेडिकल जांच कराई गई।

पीएसआई को जमानत

मेडिकल जांच कराने के बाद पता चला कि उसने हेरोइन का सेवन किया हुआ है। बताया जा रहा है कि सब इंस्पेक्टर को जमानत मिल गई है। क्योंकि सेवन करते पकड़े जाने पर एफआईआर दर्ज होने पर जमानत का प्रावधान है।

बता दें कि इसके पहले हेरोइन की तस्करी करते हुए पुलिसकर्मी पकड़े गए हैं। लेकिन सेवन करने पर कोई नहीं पकड़ा गया। नशा तस्करी में तीन पुलिस कर्मी कठुआ जिले के पहले से ही सस्पेंड किए जा चुके हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *