अनियमित दिनचर्या, फास्ट फूड और अनिद्रा की वजह से पेशाब संबंधित समस्याएं लगातार बढ़ रही हैं।इसमें किडनी, स्टोन, पेशाब में संक्रमण, मूत्र रोग तंत्र से संबंधित कैंसर आदि की बीमारियां शामिल है। इसके लिए लगातार नए अनुसंधान होने से दवाइयां उपलब्ध हो रही हैं। साथ ही शल्य चिकित्सा के लिए लेफ्रोस्केपिक एवं रोबोटिक सर्जरी भी उपलब्ध हो गई है।
मेरी उम्र 52 वर्ष है। दिन में चार से पांच बार पेशाब हो रहा है क्या करें? विजय प्रताप आर्य (लमही)
– सबसे पहले आप अल्ट्रासाउंड, यूरोफ्लोमेट्री, यूरीन की जांच आदि करा लीजिए। रिपोर्ट के आधार पर दवा दे दिया जएगा।
मेरी उम्र 81 वर्ष है। रात में 10 बजे से लेकर सुबह छह तक चार बार पेशाब के लिए जाना पड़ता है। इससे नींद नहीं पूरी होती है? तीन अशोक वर्मा (भेलूपुर)
– अल्ट्रासाउंड, यूरोफ्लोमेट्री, यूरीन, पीएसए की जांच जरूरी है। इसके बाद ही दवा दिया जाएगा।
मेरी उम्र 74 वर्ष है। हल्का प्रोस्टेट बढ़ा हुआ है यूरीन इंफेक्शन बार-बार हो जा रहा है? अंगद सिंह (अशोकपुरम डाफी) डा. आशीष (चोलापुर)
– आजकल इसके लिए बहुत ही अच्छी दवा उपलब्ध है। किसी भी विशेषज्ञ से मिलकर दवा ले सकते हैं।
मेरी उम्र 72 वर्ष है। हर एक घंटे बाद पेशाब होती है क्या करें? कपिलदेव सिंह (शिवपुर)
– प्रोस्टेट बढ़ा हो सकता है। इसके लिए अल्टासाउंड, पीएसए और यूरीन कल्चर की जांच जरूरी है।
मेरी उम्र 82 साल है। मेरा मूत्राशय पूरी तरह खाली नहीं हो पा रहा है कैथेटर कितने दिन रखना पड़ेगा? अशोक मिश्रा (कैथी)
– बीएचयू में यूरोडायनामिक जांच कराने से पता चलता है कि पेशाब में क्या दिक्कत है। जांच के आधार पर इलाज किया जाएगा।
पैर में सूजन है और पैर के पास काला पड़ गया है क्या करें? प्रदीप यादव (गाजीपुर)
– कई बार खून की नशों में ऊपर न जाकर नीचे की तरफ आ जाता है। इससे सूजन आ जाता है। एक बार बीएचयू के सर्जरी विभाग में विशेषज्ञ डाक्टर से मिलकर उपचार करा लीजिए।
दवा खाने के बाद नाक बंद होने लगती है और सांस लेने में तकलीफ होती है? राजीव (पांडेयपुर)
– इस बीमारी में एलोपैथिक दवा का प्रयोग करने से यह एक साधारण साइडइफेक्ट है। दवा बदलने से पूर्व अल्ट्रसाउंड और यूरोफ्लोमेट्री जांच कराया जाएगा। इसके बाद कौन सी दवा देनी है वह दिया जाएगा। इस बीमारी के लिए इस समय हर्बल मेडिसिन भी आ गई है। इससे काफी हद तक आराम मिल जाता है।
किडनी ट्रांसप्लांट के साल भर हो गए है। पेशाब में बार-बार जलन हो रहा है क्या करें? राम प्रकाश सेठ (सिंधोरा)
– ट्रांसप्लांट कराने वाले मरीजों को कई बार दिक्कत होती है। मसालेदार खाना, खट्टी चीजें खाने से बचना चाहिए। साथ ही अल्ट्रसाउंड और
मेरी उम्र 30 वर्ष है। दिन में 15 से 20 बार पेशाब होता है क्या करें? आशीष चौबे (चोलापुर)
– यूरीन, अल्ट्रसाउंड और यूरोफ्लोमेट्री जांच करा लीजिए। साथ ही यूरिया और क्रिएटिनिन की जांच करा लीजिए। रिपोर्ट के आधार पर आगे का इलाज किया जाएगा।
मेरी उम्र 71 वर्ष है। रात में दो बार पेशाब के लिए उठना पड़ता है? राधेश्याम सिंह (शिवपुर)
– उम्र की हिसाब से पोस्ट्रेट बढ़ जाती है। ब्लड, शुगर, कल्चर, अल्ट्रसाउंड और सीरम पीएसए की जांच करा लीजिए। रिपोर्ट के आधार पर आगे का इलाज किया जाएगा।
बीपी, शुगर के साथ बार-बार पेशाब हो रहा है? आशीष चौरसिया (टकटकपुर)
– सबसे पहले शुगर को कंट्रोल में रखें। साथ ही 40 के बाद यूरीन की समस्या होती है। इसमें पेट का अल्ट्रासाउंड, यूरीन आदि की जांच कराने के बाद प्रापर तरीके से इलाज किया जाएगा।
मेरी उम्र 74 वर्ष है। जितना पानी पीते है उससे ज्यादा पेशाब होता है? आरके चतुर्वेदी (पहड़िया)
– दिन में पानी पीने में नहीं दिक्कत है। रात में उतना ही पानी पीना चाहिए, जितना जरूरी है। अल्ट्रासाउंड, पीएसए, ब्लड, यूरिया और शुगर की जांच एक बार जरूर करा लीजिए। इसके साथ ही प्राणायाम और योगा भी रोजाना करना चाहिए।
मेरी 48 वर्ष है। पेशाब पहले से कम हो गया है और लगता है कि कुछ यूरीन रह गया है क्या करें? आरके दूबे (जानकीनगर)
– 40 साल के बाद प्रोस्टेट बढ़ सकता है। शुक्रवार को ओपीडी में आकर दिखा लीजिए। जांच के बाद उचित इलाज से आप जल्दी ठीक हो सकते हैं।
मेरे बच्चे की उम्र सात वर्ष है। पेशाब कभी ज्यादा और कभी कम होता है क्या करें? संदीप कुमार (मानस मंदिर) व प्रदीप कुमार (मीरापुर)
– फास्टफूड और स्पाइसी भोजन तुरंत बंद करा देना चाहिए। अल्ट्रासाउंड जांच करा लीजिए। इसमें अल्कासाल सिरफ दिन में दोबार एक-एक चम्मच देना है।
रात में दो-दो घंटे पर पेशाब जाना पड़ता है? नरसिंह (भक्तिनगर)
– यूरीन में बैक्टीरिया व यूरोफ्लोमेट्री जांच करानी होगी। इसके बाद रिपोर्ट के आधार दवा लिख दिया जाएगा। आराम मिल जाएगा। रात के समय जितना प्यास लगे उतना ही पानी पीना है।
मेरी उम्र 64 साल है। प्रोस्टेट की समस्या है क्या करें? राम सिंह (वैष्णवी बिहार कालोनी)
– मीरा ग्राम 50 से 25 ग्राम, सीराडोसिस की दवा लेते रहें। इससे आपको दिक्कत नहीं होगी।

विकास कुमार सिंह एक अनुभवी भारतीय पत्रकार और द टकसाल न्यूज़ (The Taksal News) के प्रधान संपादक हैं।

