BRICS Summit के चलते SAIL मुख्यालय में तीन दिन की छुट्टी, महत्वपूर्ण विभागीय कार्य ऑनलाइन मोड में होंगे
नई दिल्ली में 12 व 13 सितंबर को आयोजित होने वाले 18 वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन (BRICS Summit New Delhi) को लेकर सेल मुख्यालय नई दिल्ली में 11 सितंबर शुक्रवार से 13 सितंबर रविवार तक अवकाश की घोषणा की गई है। यह निर्णय सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था को ध्यान में रखकर लिया गया है।
इसलिए सेल प्रबंधन ने ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के समापन तक कारपोरेट आफिस में अवकाश रखने का निर्णय लिया है। इस दौरान कंपनी के महत्वपूर्ण विभागीय कार्य का संचालन आनलाइन मोड में होगा। जहां बीएसएल, दुर्गापुर, राउरकेला, भिलाई सहित अन्य इकाई के प्रमुख अपनी रिपोर्ट सेल के सीएमडी को तलब करेंगे।

विकास कुमार सिंह एक अनुभवी भारतीय पत्रकार और द टकसाल न्यूज़ (The Taksal News) के प्रधान संपादक हैं।

