बंगाल में सख्ती: दुर्गापूजा से पहले कोलकाता के 40 रेस्तरां के लाइसेंस निलंबित, ‘खराब’ खाने का आरोप

9.1kViews
1990 Shares

 दुर्गापूजा से पहले कोलकाता में खाद्य सुरक्षा को लेकर बड़ी कार्रवाई हुई है। निम्न गुणवत्ता और खराब खाद्य सामग्री के इस्तेमाल के आरोप में कोलकाता के 40 रेस्तरां के लाइसेंस अस्थायी रूप से निलंबित कर दिए गए हैं। इनमें कुछ चर्चित रेस्तरां भी शामिल हैं।

पिछले सात दिनों में खाद्य सुरक्षा विभाग ने कोलकाता में 592 ठिकानों पर अभियान चलाया। इस दौरान मांस, छेना समेत कुल 1,224 किलो खराब खाद्य सामग्री बरामद कर नष्ट की गई।

कोलकाता नगर निगम की प्रशासक स्मिता पांडे ने मंगलवार शाम पत्रकार वार्ता में कार्रवाई की जानकारी दी। बताया कि जांच के दौरान कहीं भंडारित छेना में फफूंद मिली तो कहीं बड़ी मात्रा में खराब मांस बरामद हुआ।

अधिकारियों ने खाद्य सामग्री की गुणवत्ता और रसोई की स्वच्छता समेत कई पहलुओं की जांच की। दुर्गापूजा के दौरान कोलकाता में रेस्तरां और बाहर खाने-पीने वालों की संख्या काफी बढ़ जाती है। इसे देखते हुए खाद्य सुरक्षा विभाग का अभियान महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *