सारण में छात्रा से छेड़खानी के आरोप में शिक्षक गिरफ्तार, ग्रामीणों ने पीटा

1805 Shares

 सारण के मांझी प्रखंड के एक सरकारी विद्यालय में मंगलवार को उस समय माहौल गरमा गया, जब छात्रा से कथित छेड़खानी और अश्लील हरकत का आरोप शिक्षक पर लगा। शिकायत की जानकारी मिलते ही गांव के लोग विद्यालय पहुंच गए और जमकर हंगामा किया।

आक्रोशित ग्रामीणों ने आरोपित शिक्षक मनोज कुमार के साथ मारपीट भी की। सूचना पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह स्थिति संभाली और शिक्षक को गिरफ्तार कर लिया।

चाचा की शिकायत पर पहुंची पुलिस:

बताया गया कि छात्रा के चाचा ने मांझी थाने में लिखित शिकायत दी थी। आवेदन मिलने के बाद थानाध्यक्ष बिनोद कुमार पुलिस बल के साथ विद्यालय पहुंचे।

पुलिस ने आरोपित शिक्षक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की और बाद में गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार, आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।

बीईओ ने भी की मामले की जांच:

शिकायत की सूचना पर प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी विभा कुमारी विद्यालय पहुंचीं और मामले की प्रारंभिक जांच की। बीईओ के अनुसार, जांच में शिक्षक पर लगाए गए आरोप सही पाए गए हैं। प्रधानाध्यापक ने भी घटना को लेकर बीईओ को लिखित शिकायत दी है।पुलिस के अनुसार, आरोपित शिक्षक इसी गांव के निवासी हैं। वर्ष 2005 में शिक्षा मित्र के रूप में उनकी नियुक्ति हुई थी। पुलिस का कहना है कि प्राथमिकी में सामने आए तथ्यों और मामले के सभी पहलुओं की जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *