गैस सिलिंडर बुकिंग के बदले नियम: अब 45 दिन नहीं करना होगा इंतजार, 25 दिन में ही होगी अगली बुकिंग

2.1kViews
1220 Shares

 गैस सिलिंडर की दोबारा बुकिंग के लिए अब उपभोक्ताओं को 45 दिन का इंतजार नहीं करना पड़ेगा। गैस कंपनी ने बुकिंग की अवधि घटाकर 25 दिन कर दी है। नई व्यवस्था सोमवार से लागू हो गई। अब पिछली बुकिंग के 25 दिन बाद उपभोक्ता अगला सिलिंडर बुक करा सकेंगे।

जनार्दन इंडेन गैस एजेंसी के मैनेजर अविरल सिंह ने बताया कि नई व्यवस्था से अधिक गैस खपत वाले परिवारों को राहत मिलेगी। 45 दिन की बाध्यता के चलते जरूरत के समय उपभोक्ताओं को परेशानी होती थी।

अवधि कम होने से अब समय पर सिलिंडर बुक कराया जा सकेगा। उन्होंने बताया कि बुकिंग के लिए उपभोक्ताओं को पंजीकृत मोबाइल नंबर और उपभोक्ता संख्या का सही इस्तेमाल करना होगा। निर्धारित 25 दिन पूरे होने के बाद ही अगली बुकिंग स्वीकार की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *