बिहार के बांका में रेलवे पुल के पास मिली लाश; घर से देवघर के लिए निकला था युवक, हत्या की आशंका

1236 Shares

चांदन नदी रेलवे पुल के समीप सोमवार की सुबह एक युवक का शव बरामद हुआ है। शव की पहचान सहरसा जिले के सोनवर्षा कचहरी थाना क्षेत्र के दिवारी गांव निवासी रूपेश कुमार (30), पिता मणीकांत यादव के रूप में हुई है। वह वाहन चालक था।

जानकारी के अनुसार, रूपेश कुमार चार सितंबर को बेलोरो लेकर घर से देवघर जाने की बात कहकर निकला था। इसके बाद वह वापस घर नहीं पहुंचा।

सोमवार सुबह चांदन नदी रेलवे पुल के पास युवक का शव मिलने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू की। बाद में पहुंचे स्वजनों ने शव की पहचान रूपेश कुमार के रूप में की।पुलिस के अनुसार युवक के शरीर पर चोट के निशान मिले हैं। प्रारंभिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि युवक की कहीं अन्यत्र हत्या करने के बाद शव को यहां लाकर फेंका गया है। हालांकि पुलिस सभी बिंदुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है।घटना को लेकर स्वजन फिलहाल कुछ भी बताने से परहेज कर रहे हैं। पुलिस स्वजनों से पूछताछ कर रही है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के कारणों का पता चल सकेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *