विश्व ओपन ताइक्वांडो में सिद्धार्थनगर के चार खिलाड़ियों ने दिखाया दम, तीन स्वर्ण और एक रजत पदक जीते

1188 Shares

 हैदराबाद में आयोजित प्रथम विश्व ओपन ताइक्वांडो चैंपियनशिप-2026 में सिद्धार्थनगर के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया।

जिले के चार खिलाड़ियों ने तीन स्वर्ण और एक रजत पदक जीतकर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। प्रतियोगिता 21 से 23 अगस्त तक जीएमसी बालयोगी इंडोर स्टेडियम, गाचीबावली में हुई। प्रतियोगिता में विभिन्न देशों के खिलाड़ी शामिल हुए।

प्रतियोगिता में सौम्या सिंह ने जिम्बाब्वे और कनाडा के खिलाड़ियों को पराजित कर स्वर्ण पदक हासिल किया। प्रिंस ने रूस और मलेशिया के खिलाड़ियों को हराकर स्वर्ण अपने नाम किया। शोहरतगढ़ की पीपीएस पब्लिक स्कूल की छात्रा महक चौधरी ने दक्षिण कोरिया और नेपाल की प्रतिद्वंद्वी को शिकस्त देकर स्वर्ण पदक जीता।

वहीं अंकिता कन्नौजिया ने बांग्लादेश की खिलाड़ी को हराने के बाद रजत पदक हासिल किया। जिला ताइक्वांडो एकेडमी के अध्यक्ष उमेश प्रताप सिंह ने पहले ही इन चारों खिलाड़ियों को विश्व चैंपियनशिप के लिए रवाना होने से पहले शुभकामनाएं दी थीं। चारों के पदक जीतने से जिले के खेल प्रेमियों में खुशी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *