32 साल पहले ‘वॉकमैन’ में खूब सुना जाता था Sonu Nigam का गाना, 90s का पुराना गीत आज है भी अमर
वॉकमैन अपने समय का वह म्यूजिक प्लेयर सिस्टम था, जिस पर गाने सुनना अपने आप में एक शानदार अनुभव हुआ करता था। आज बेशक स्मार्ट मोबाइल फोन का जमाना है और ऑनलाइन म्यूजिक सुना जाता है।
इतना ही नहीं हर गली मोहल्ले के घरों में अक्षय के इस भक्ति गीत की गूंज सुनने को मिलती थी। यही कारण है कि पिछले 29 सालों से मां शेरावालिये तेरा शेर आ गया… नंबर-1 माता भजन माना जाता है। 6 मिनट लंबे इस गीत में अक्षय कुमार, रेखा और इंदर कुमार जैसे कलाकारों की झलक देखने को मिलती है। इस गाने को सुनने के बाद यकीनन तौर आपके भी रौंगटे खड़े हो जाएंगे।
बात की जाए मां शेरावालिये तेरा शेर आ गया… की मेकिंग की तरफ तो इस गाने में सोनू निगम की गायिकी के अलावा संगीतकार अनु मलिक से संगीत का भी अहम योगदान रहा। इसके अलावा गीतकार देव कोहली द्वारा लिखे गए लिरिक्स रगो में माता की भक्ति का संचार करते हैं।
सोनू निगम का लोकप्रिय गीत
फिल्मी गानों के अलावा सोनू निगम ने बतौर गायक कई शानदार भक्ति गीतों को भी गाया है। लेकिन खिलाड़ियों का खिलाड़ी का मां शेरावालिये तेरा शेर आ गया… गाना उनके द्वारा गाए भक्ति गानों में से अधिक लोकप्रिय माना जाता है। हर नवरात्रि पर सोनू के इस सॉन्ग की गूंज सुनने को मिलती है।

विकास कुमार सिंह एक अनुभवी भारतीय पत्रकार और द टकसाल न्यूज़ (The Taksal News) के प्रधान संपादक हैं।

