टेस्टिंग के दौरान नजर आई Hyundai की नई एसयूवी, बेहतरीन फीचर्स के साथ जल्‍द होगी Launch

7.6kViews
1773 Shares

भारतीय बाजार में हुंडई की ओर से कई सेगमेंट में वाहनों की बिक्री की जाती है। निर्माता की ओर से जल्‍द ही नई एसयूवी को लॉन्‍च करने की तैयारी की जा रही है। इसके पहले इस एसयूवी को टेस्टिंग के दौरान देखा गया है। मीडिया रिपोर्ट्स से एसयूवी की क्‍या जानकारी सामने आई है। हम आपको इस खबर में बता रहे हैं।

लॉन्‍च होगी नई एसयूवी
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक हुंडई की ओर से जल्‍द ही नई एसयूवी को लॉन्‍च करने की तैयारी की जा रही है। हालांकि अभी निर्माता ने इस पर कोई औपचारिक जानकारी नहीं दी है।

हो रही टेस्टिंग

रिपोर्ट्स के मुताबिक निर्माता की ओर से नई एसयूवी को टेस्टिंग के दौरान देखा गया है। जिससे एसयूवी की कुछ जानकारी सामने मिली है। जानकारी के मुताबिक इस एसयूवी में स्प्ल्टि हेडलाइट, कनेक्‍टिड एलईडी डीआरएल, रूफ रेल, पतली एलईडी कनेक्‍टिड टेल लाइट, नए डिजाइन वाले अलॉय व्‍हील्‍स को दिया गया है। वहीं इंटीरियर में ड्यूल स्‍क्रीन, H वाला लोगो, ड्यूल टोन स्‍टेयरिंग व्‍हील को दिया गया है।

कैसे होंगे फीचर्स

जिन देशों में हुंडई की ओर से इस गाड़ी की बिक्री की जाती है वहां पर इसमें डार्क इंटीरियर, 411 लीटर बूट स्‍पेस, वायरलेस चार्जर, मल्‍टीपल यूएसबी पोर्ट, बोस प्रीमियम साउंड सिस्‍टम, 10.25 इंच इंफोटेनमेंट सिस्‍टम, 10.25 इंच डिजिटल इंस्‍ट्रूमेंट क्‍लस्‍टर, कनेक्‍टिड कार सर्विस, क्रूज कंट्रोल, ड्राइव मोड्स, पार्किंग सेंसर, रियर व्‍यू कैमरा, 16 और 17 इंच अलॉय व्‍हील्‍स, एलईडी लाइट्स, सनरूफ, एंबिएंट लाइट्स, एबीएस, ईबीडी, आइसोफिक्‍स चाइल्‍ड एंकरेज, छह एयरबैग, ई-कॉल, ADAS जैसे कई बेहतरीन फीचर्स को दिया जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *