इलेक्ट्रिक कार से लंबा सफर करना है तो जान लें ये 6 बातें, नहीं तो बीच रास्ते लगाना पड़ेगा धक्का

7.5kViews
1015 Shares

EV से लंबी दूरी का सफर करना काफी सस्ता होता है। लेकिन, सही प्लानिंग के बिना हाईवे पर EV से ट्रिप करना थोड़ा चुनौतियों से भरा हुआ भी हो सकता है। अगर आप भी अपने इलेक्ट्रिक कार से लंबी ट्रिप प्लान कर रहे हैं तो कुछ बातों का ध्यान रखना बहुत जरूरी जिससे सफर मजे से कट सके।

रूट और चार्जिंग स्टेशन
सफर शुरू करने से पहले अपना पूरा रास्ता तय करे। अलग-अलग ऐप्स की मदद से रास्ते में पड़ने वाला सभी फास्ट चार्जिंग स्टेशंस की लोकेशन देखें और उसकी एक लिस्ट बना लें। हमेशा दो चार्जिंग स्टेशंस के बीच का अंतर अपनी EV की वास्तविक रेंज से कम रखें।

बैकअप प्लान की तैयारी

ध्यान रहे कि, EV से लॉंग ट्रिप करते वक्त आप सिर्फ एक ही चार्जिंग स्टेशन पर निर्भर न रहें। कभी-कभी स्टेशन बंद, बहुत बिजी या खराब भी हो सकत हैं। इसलिए चार्जिंग स्टॉप के साथ-साथ पास में एक बैकअप चार्जिंग स्टेशन भी खोजकर रखें जिससे इन समस्याओं का सामना न करना पड़े।

होटल में चार्जिंग की सुविधा

अगर आपका सफर एक दिन से ज्यादा का है तो ऐसे होटल या रिसॉर्ट बुक करें जहां EV चार्जिंग की सुविधा उपलब्ध हो। इससे आपकी गाड़ी रात भर में धीरे-धीरे पूरी तरह से चार्ज हो जाएगी और आपका समय भी बचेगा।

मौसम के साथ वजन का ध्यान

मौसम का असर भी आपकी गाड़ी की रेंज पर काफी असर डालता है। बहुत ही ज्यादा या गर्मी या ठंड में एसी/हीटर के ज्यादा इस्तेमाल से बैटरी तेजी से खत्म होती है। इसके अलावा, गाड़ी में बेवजह भारी सामान न भरें क्योंकि ज्यादा वजन से रेंज कम हो जाती है।

सही स्पीड और स्मूथ ड्राइविंग

हाईवे पर गाड़ी को एक समान और लिमिटेड पर चलाएं और बार-बार एक्सीलरेटर दबाने या अचानक ब्रेक लगाने से बचने की कोशिश करें। इसके अलावा, गाड़ी के Eco Mode और Regeneative Braking का सही इस्तेमाल करें जिससे ब्रेक लगाते समय बैटरी खुद ब खुद चार्ज होती रहे।

बैटरी लेवल

कार की बैटरी को सफर के दौरान कभी भी 10-15% से नीचे न जाने दें और न ही फास्ट चार्जर पर बार-बार 100% तक चार्ज होने का इंतजार करें। आमतौर पर 80% तक फास्ट चार्जिंग जल्दी होती है इसलिए 20% से 80% के बीच चार्ज रखना सबसे बेहतर और समय बचाने वाला तरीका है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *