मार्वल स्टूडियोज की सुपर हीरो फिल्म स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे ने दुनियाभर के सिनेमाघरों में दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया है। कमाई के मामले में स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे इस साल की हॉलीवुड की नंबर-1 मूवी भी बन गई है। इसके साथ ही टॉम हॉलैंड स्टारर ये फिल्म सिनेमा जगत के इतिहास की तीसरी सबसे अधिक कमाई करने वाली फिल्म भी बन चुकी है।
इन मूवीज के क्लब में शामिल हुई स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे
बात की जाए स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे की कमर्शियल परफॉर्मेंस की तो अब तक ये फिल्म ग्लोबली कुल 2.33 बिलियन डॉलर का रिकॉर्डतोड़ कलेक्शन कर चुकी है, जोकि भारतीय मुद्रा के आधार पर 22 हजार करोड़ से अधिक बैठता है। इसके साथ ही टॉम हॉलैंड की ये मूवी अब सिनेमा के इतिहास की दुनिया में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली तीसरी फिल्म ( बन गई है।
इसके बाद निर्देशक जेम्स कैमरून की अवतार और मार्वल स्टूडियोज की सबसे सफल फिल्म एवेंजर्स एंडगेम का नाम शामिल होता है, जिनकी ग्रॉस कमाई की डिटेल्स इस प्रकार है-
- अवतार (Avatar 2009)- 2.92 बिलियन डॉलर (भारतीय धनराशि- 24000 करोड़)
- एवेंजर्स एंडगेम (Avengers: Endgame 2019)- 2.79 बिलियन डॉलर (भारतीय धनराशि- 22,500 करोड़)
- स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे (Spider-Man Brand New Day 2026)- 2.33 बिलियन डॉलर (भारतीय धनराशि- 22,175 करोड़)
इस तरह से स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे ने अपनी धमाकेदार कमाई का डंका पूरी दुनिया में मचाया है। इतना ही नहीं भारत में भी स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे ने कमाल का प्रदर्शन किया है और भारतीय बॉक्स ऑफिस पर इसका ग्रॉस कलेक्शन 592 करोड़ रहा है, जो किसी भी हॉलीवुड फिल्म के आधार पर सबसे अधिक है।
इन मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
कमर्शियल तौर पर अपनी शानदार परफॉर्मेंस के दम पर स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे ने हॉलीवुड सिनेमा की कई आइकॉनिक मूवीज की कमाई के रिकॉर्ड को भी तोड़ा है, जिसकी डिटेल्स इस प्रकार है-
- अवतार: द वे ऑफ वॉटर (Avatar: The Way of Water, 2022) – 2.28 बिलियन डॉलर
- टाइटैनिक (Titanic, 1997) – 2.2 बिलियन डॉलर
- स्टार वार्स: द फोर्स अवेकेंस (Star Wars: The Force Awakens, 2015) -2.07 बिलियन डॉलर
इस तरह से मार्वल स्टूडियोज की स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे सिनेमा जगत में अपनी धाक जमाई है और सफलता का एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है।

विकास कुमार सिंह एक अनुभवी भारतीय पत्रकार और द टकसाल न्यूज़ (The Taksal News) के प्रधान संपादक हैं।

