Samsung के फोल्ड फोन पर डिस्काउंट: 8-इंच डिस्प्ले, 200MP कैमरा और स्नैपड्रैगन प्रोसेसर

1775 Shares

 क्या आप भी इन दिनों कोई फोल्डेबल स्मार्टफोन खरीदने की सोच रहे हैं? अगर हां, तो सैमसंग का Galaxy Z Fold 7 आपके लिए एक अच्छा ऑप्शन हो सकता है। ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म Amazon इस फोन पर फ्लैट डिस्काउंट ऑफर दे रहा है। जिसकी वजह से इस डिवाइस की कीमत 1 लाख 50 हजार रुपये से कम हो गई है।

Samsung Galaxy Z Fold 7 पर डिस्काउंट ऑफर

Amazon इस वक्त Samsung Galaxy Z Fold 7 पर सीधे 26 हजार रुपये तक की छूट दे रहे है जिसके बाद फोन की कीमत सिर्फ 1,48,999 रुपये रह गई है। Amazon Pay ICICI Bank कार्ड के साथ तो आप और भी 4,469 रुपये तक बचा सकते हैं।वहीं, अगर आपके पास कोई पुराना डिवाइस है, तो आप उसे एक्सचेंज भी कर सकते हैं और उसकी कंडीशन के बेस पर ₹33,500 तक की वैल्यू ले सकते हैं, लेकिन अगर आपके पास कोई फ्लैगशिप डिवाइस है, तो Cashify या लोकल रिटेल पर अच्छी एक्सचेंज वैल्यू मिल सकती है।

फोन को आप EMI ऑप्शन पर भी खरीद सकते हैं, जो ₹5,238 प्रति महीने से शुरू होता है। हालांकि, अपनी किश्तों के बारे में बेहतर जानकारी पाने के लिए नियम और शर्तों के साथ-साथ हिडन चार्ज भी जरूर देख लें।

Samsung Galaxy Z Fold 7 के स्पेसिफिकेशन्स

स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो इस डिवाइस में 8-इंच का QXGA+ Dynamic AMOLED 2X प्राइमरी डिस्प्ले मिल रहा है, जिसमें 1Hz से 120Hz का एडेप्टिव रिफ्रेश रेट और 2,600 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस मिल रही है। जबकि फोल्ड होने पर बाहर की तरफ 6.5-इंच का FHD+ Dynamic AMOLED 2X कवर स्क्रीन मिल रहा है, जिसमें वही एडेप्टिव रिफ्रेश रेट है।

इस फोल्डेबल को पावर देने के लिए स्नैपड्रैगन 8 Elite for Galaxy चिपसेट मिल रहा है। साथ ही फोन में 16GB तक RAM और 512GB तक स्टोरेज मिलती है। डिवाइस में Android 16 पर बेस्ड One UI 8 मिलता है।

Samsung Galaxy Z Fold 7 के कैमरा स्पेक्स

फोटोग्राफी के लिए फोन में 200MP का प्राइमरी कैमरा मिल रहा है। साथ ही फोन में 12MP का अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 3x ऑप्टिकल जूम वाला 10MP का टेलीफोटो कैमरा भी मिल रहा है। साथ ही फोन में दो 10MP के फ्रंट कैमरे भी हैं।

इसके अलावा डिवाइस में 4,400mAh की डुअल बैटरी है, जो 25W वायर्ड और 15W वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करती है। फोन में IP48 प्रोटेक्शन, Wi-Fi 7, Bluetooth 5.4 और डुअल-SIM 5G कनेक्टिविटी की सुविधा भी मिल रही

जानकारी के लिए बता दें कि भारत में कंपनी ने इस डिवाइस को ₹1,74,999 में लॉन्च किया था और इसमें स्लीक डिजाइन, पावरफुल स्नैपड्रैगन चिपसेट, ट्रिपल कैमरा और AMOLED पैनल जैसे फीचर्स मिल रहे हैं। ऐसे में अगर आप इस फोन को खरीदने की सोच रहे हैं तो पहले इस डील के बारे में विस्तार से जान लें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *