गोरखपुर के जैतपुर पर मंडराया सरयू का कहर, गांव की दहलीज तक पहुंची नदी; दहशत में ग्रामीण

1702 Shares

बड़हलगंज के पूर्वी कछार क्षेत्र में सरयू नदी ने जैतपुर गांव को तेजी से काटना शुरू कर दिया है।उपजाऊ भूमि को काटते हुए नदी आबादी के करीब पहुंच गई है। कटान की गति देख लोगों ने मकान से कीमती सामान हटाना शुरू कर दिया है। कटान से ग्रामीणों में भय का माहौल है लेकिन बचाव कार्य न शुरू होने से सभी नाराज हैं।

जैतपुर गांव में 70 घर हैं। गांव के शिवचंद, नंदकुमार, सत्यदेव आदि के मकान कटान की जद में आ गए हैं। सभी कीमती सामान सुरक्षित स्थानों पर पहुंचा रहे हैं। गांव के सत्यदेव, मनोज, सिद्धू, बैजू यादव, परमा यादव, दलसिंगार, सूरत, कैलाश, शिवचंद, रमेश, नंदकुमार, नंदलाल, राजा, लल्लन, हरिकेश, गिरिजेश, श्रीभागवत, राजेश आदि की उपजाऊ भूमि कटकर नदी में बह गई। कई परिवार अब भूमिहीन की श्रेणी में आ गए हैं। जिससे इनके सामने रोजीरोटी का संकट खड़ा हो गया है।

न पहुंचे अधिकारी, न पहुंची बाढ़ राहत सामग्री
कुछ दिन पहले कछार क्षेत्र में आई बाढ़ से डेढ़ दर्जन गांव प्रभावित हुए थे। जैतपुर भी बाढ़ प्रभावित गांवों में शामिल था। यह गांव चारों ओर से नदी से घिरा हुआ है। बाढ़ के समय हालात ज्यादा बिगड़ जाते हैं। गांव में पूरे साल नाव से ही पहुंचा जा सकता है। आरोप है कि बाढ़ आने के बाद भी गांव के लोगों का हाल जानने न तो कोई अधिकारी पहुंचा और न ही किसी को राहत सामग्री मिली।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *