बरेली HDFC बैंक में 3.59 करोड़ का होम लोन घोटाला: फर्जी दस्तावेजों से ठगी, 12 ग्राहकों और 7 एजेंटों पर FIR
बरेली में बैंक से फर्जी तरह से लोन कराकर ठगी कराने का एक और गिरोह सामने आया है। गिरोह ने एचडीएफसी बैंक की सिविल लाइंस शाखा से बैंक कर्मियों की मिलीभगत से 3.59 करोड़ रुपये के फर्जी तरीके से होम लोन कराकर रकम हड़प ली।
प्रशांत के मुताबिक बरेली की सिविल लाइंस चौपुला रोड की होम लोन शाखा से संगठित गिरोह के रूप में बैंक कर्मियों की मिलीभगत कर बैंक स्टेटमेंट, पेंशन स्टेटमेंट, आय प्रमाण पत्र, वेतन पर्ची के फर्जी दस्तावेज से जनवरी 2022 से मार्च 2023 तक 3.59 करोड़ का लोन स्वीकृत कराया।
लोन लेने के बाद इन लोगों ने किस्त जमा नहीं कीं। जब इन लोगों के निवास स्थान पर जाकर पता कराया तो कोई नहीं मिला और पते भी फर्जी निकले।
इनमें ऐमन जैदी ने 36.19 लाख, अजय कुमार ने 31.10 लाख, अमित कुमार ने 36.29 लाख, करिश्मा ने 35.88394 लाख, लक्ष्मी देवी ने 24.51 लाख, आशीष ने 35.98 लाख, प्रवेश कुमार ने 33.49 लाख, प्रीति ने 30.43 लाख, रेखा ने 25.92 लाख, संजय कुमार ने 36.07 लाख, सरोज ने 32.32 लाख और सुमित कुमार ने 80 हजार रुपये का लोन लिया।
सभी का घर और आफिस का एजेंसियों से सत्यापन कराया तो सभी में गड़बड़ी मिली। सात वेरीफायर एवं सेल्स एक्जीक्यूटिव ने मिलकर फर्जी सत्यापन कर रिपोर्ट लगाई।

विकास कुमार सिंह एक अनुभवी भारतीय पत्रकार और द टकसाल न्यूज़ (The Taksal News) के प्रधान संपादक हैं।

