पानी भरे गड्ढे में मिला युवक का शव, मुंह और शरीर पर कई जगह चोट के निशान मिले; हत्या की आशंका

6.1kViews
1607 Shares

 जनपद के नैनी क्षेत्र में उत्तरी लोकपुर में स्थित कांशीराम कॉलोनी के पीछे गड्ढे में भरे पानी में मंगलवार सुबह एक युवक का शव मिला। उसके मुंह के अलावा शरीर पर कई जगह चोट के निशान थे। परिवार के लोगों ने हत्या की आशंका जताई है। पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

नैनी थाना क्षेत्र के गाजिया गांव निवासी मुर्तजा का बेटा 30 वर्षीय मोबिन चार भाइयों और तीन बहनों में दूसरे नंबर पर था। कुछ करता नहीं था। इधर-उधर घूमता रहता था। सोमवार दोपहर घर से निकला था। देर शाम तक जब वह घर नहीं पहुंचा तो परिवार के लोग अनहोनी की आशंका से परेशान हो गए और उसे ढूंढने लगे। हालांकि उसका कहीं सुराग नहीं लगा।

मंगलवार सुबह करीब नौ बजे उसका शव उत्तरी लोकपुर में एक गड्ढे में भरे पानी में उतराता लोगों ने देखा। कुछ ही देर में वहां बड़ी संख्या में लोग एकत्र हो गए।  इसी बीच सूचना पाकर वहां पहुंची पुलिस ने जांच-पड़ताल की और परिवार के सदस्यों को सूचना दी। बिलखते स्वजन वहां पहुंचे तो पुलिस ने उनसे पूछताछ की। उन्होंने हत्या की आशंका जताई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *