चंडीगढ़ बॉर्डर पर पंजाब के किसानों ने डाला डेरा, राजेवाल और लखोवाल की मौजूदगी में बनी रणनीति

1529 Shares

संयुक्त मोर्चे के आह्वान पंजाब के किसानों ने मांगों को लेकर मंगलवार से चंडीगढ़ बॉर्डर पर सात दिनों के लिए पक्का डेरा जमा लिया है। इस सात दिनों के दौरान स्टेज चलाने व अन्य सारे कामों को लेकर किसान नेताओं की एक मीटिंग मोहाली फेज-11 के होटल में हुई।

मीटिंग में बलबीर सिंह राजेवाल, लाखोवल सहित अन्य प्रमुख नेता शामिल हुए। मीटिंग के दौरान कई कमेटीयां बनाई गई जिससे सब काम ठीक तरीके से हों। मीटिंग में शामिल एक किसान नेता ने कहा कि आज शाम से स्टेज की कार्रवाई शुरू होगी, जिसमें किसान नेता अपनी बात रखेंगे।

मोर्चा स्थल की दूसरी तरफ सड़क खुली

जहां पर मोर्चा लगाया गया है उसके ठीक पीछे चंडीगढ़ पुलिस ने बरिकेड लगा उस पर कटीली तार लगा दी है। इसके अलावा सेक्टर 47की तरफ जाने वाले रास्ते को बरिकेड लगा बंद कर दिया है। वहां पुलिस तैनात है। महिला पुलिस को भी लगाया गया है।

किसानों का लंगर चालू

किसानों की तरफ से लोगों के लिए लंगर बना कर खिलाया जा रहा है। चाय पानी का पूरा बंदोबस्त है। पंजाब के हर एक जिले से ट्रालियों पर सवार किसान पहुंच रहे है। मोहाली किसान जाथेबन्दी की तरफ से लंगर लगाया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *