मार्ग में पानी भर जाने के कारण लोग सब्जी बेचने नहीं जा पाएंगे। ग्रामीणों द्वारा विकल्प के तौर पर नाव का संचालन शुरू कर दिया है। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी समेत संबंधित अधिकारियों का ध्यान आकृष्ट कराते हुए मांग किया कि उक्त रास्ते को ऊंचा बनाकर पुलिया का निर्माण कराया जाए ताकि हर वर्ष बरसात के समय आवागमन में हो रही परेशानी से निजात मिल सके।