गाय से घिनौनी हरकत के बाद आरोपी की तलाश में CCTV फुटेज खंगाल रही गुरुग्राम पुलिस, बजरंग दल ने दर्ज कराई FIR

1819 Shares

गुरुग्राम के शिवाजी नगर थाना क्षेत्र में एक बेहद शर्मनाक और मानवता को शर्मसार करने वाली वारदात सामने आई है। अमर कालोनी में गली के बाहर बैठी एक गाय से एक व्यक्ति ने अप्राकृतिक दुष्कर्म किया। वारदात का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर सामने आने के बाद लोगों में भारी आक्रोश है। बजरंग दल के सदस्यों की शिकायत पर शिवाजी नगर थाना पुलिस ने मामले में पशु क्रूरता से संबंधित धाराओं में केस दर्ज किया है।

जानकारी के अनुसार, यह घटना रविवार रात करीब पौने एक बजे बजे की है। बजरंग दल के प्रखंड संयोजक ओम नगर निवासी विक्की गांधी ने शिवाजी नगर थाने में सोमवार को लिखित शिकायत दी। शिकायत में उन्होंने बताया कि सोमवार सुबह से ही एक वीडियो इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित हो रहा है। इसमें एक व्यक्ति ने गली के बाहर बैठी गाय के साथ आप्रकृतिक दुष्कर्म किया। उनके ग्रुप में भी यह वीडियो आया।

इसकी जांच करने पर यह वीडियो शिवाजी नगर थाना क्षेत्र के अमर कालोनी का पाया गया। शिकायत में कहा गया कि अज्ञात व्यक्ति ने घोर अपराध किया है और उसके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए। थाना पुलिस ने मामला संज्ञान में आने पर अमर कालोनी में घटनास्थल के आसपास के कई घरों के सीसीटीवी फुटेज की जांच की।

आरोपित व्यक्ति गली के बाहर दिखाई दिया। थाना पुलिस का कहना है कि वीडियो की फारेंसिक जांच कराई जा रही है, ताकि आरोपित की पहचान पुख्ता हो सके। इसके साथ ही आसपास के लोगों से भी आरोपित के बारे में पूछताछ की जा रही है। अभी उसके बारे में कोई जानकारी नहीं मिल पाई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *