Audi Q3 भारत में जल्द होगी लॉन्च, शुरू हो गई बुकिंग, कैसे हैं फीचर्स और कितना दमदार है इंजन?
भारत में ऑडी की ओर से कई सेगमेंट में वाहनों की बिक्री की जाती है। निर्माता की ओर से Audi Q3 को भी भारत में ऑफर किया जाता है। निर्माता ने इस एसयूवी की नई जेनरेशन को कुछ समय पहले ही पेश किया है। अब इसके लिए बुकिंग को भी शुरू कर दिया गया है। कितनी कीमत में इसे बुक करवाया जा सकता है। कब तक इसे लॉन्च किया जा सकता है। हम आपको इस खबर में बता रहे हैं।
शुरू हुई बुकिंग
ऑडी की ओर से भारतीय बाजार में कुछ समय पहले ही नई जेनरेशन Audi Q3 को पेश किया गया है। निर्माता की ओर से इस एसयूवी के लिए अब बुकिंग को भी शुरू कर दिया गया है।
कितने रुपये में होगी बुकिंग
निर्माता की ओर से जानकारी दी गई है कि वह इस एसयूवी के लिए औपचारिक तौर पर बुकिंग को शुरू कर चुकी है। इसके लिए ऑन लाइन या ऑफ लाइन बुकिंग करवाई जा सकती है। इसके लिए एक लाख रुपये देने होंगे।
कितना दमदार इंजन
निर्माता की ओर से नई जेनरेशन ऑडी क्यू 3 में भी दो लीटर की क्षमता का पेट्रोल टर्बो इंजन दिया गया है। इस इंजन से एसयूवी को 204 पीएस की पावर और 320 न्यूटन मीटर का टॉर्क देता है। इस इंजन के साथ एसयूवी को सात स्पीड डीसीटी मिलता है। साथ ही इसमें Quattro को भी दिया गया है।
कैसे हैं फीचर्स
ऑडी की ओर से नई जेनरेशन ऑडी क्यू3 में कई बेहतरीन फीचर्स को ऑफर किया गया है। इसमें एलईडी हेडलाइट, एलईडी डीआरएल, एलईडी टेल लाइट, 488 लीटर की क्षमता का बूट स्पेस, रिक्लाइनिंग सीट, इलूमिनेटिड ऑडी लोगो, वेंटिलेटिड सीट, एंबिएंट लाइट, पैनोरमिक सनरूफ, प्रीमियम इंटीरियर, एबीएस, ईबीडी जैसे कई बेहतरीन फीचर्स दिए गए हैं।
कब होगी लॉन्च
ऑडी की ओर से नई जेनरेशन क्यू3 को फिलहाल पेश किया गया है। अब इसके लिए बुकिंग भी शुरू कर दी गई है। जिसके बाद उम्मीद है कि इस एसयूवी को भारत में औपचारिक तौर पर सितंबर महीने में ही लॉन्च किया जा सकता है।

विकास कुमार सिंह एक अनुभवी भारतीय पत्रकार और द टकसाल न्यूज़ (The Taksal News) के प्रधान संपादक हैं।

