मीरजापुर में चेतावनी बिंदु से डेढ़ तो खतरे के निशान से ढाई मीटर नीचे गंगा का जलस्तर

7.4kViews
1714 Shares

तेजी से गंगा का जलस्तर बढ़ने के कारण सोमवार की सुबह चेतावनी बिंदु 76.724 मीटर से डेढ़ मीटर तथा खतरे के निशान 77.724 मीटर से ढाई मीटर पानी नीचे बह रहा है। सवा तीन सेंटीमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार पानी बढ़ने के कारण सुबह आठ बजे गंगा का जलस्तर 75.320 मीटर तक पानी पहुंच गया। लगातार बढ़ रहे पानी से अब लोगों पर बाढ़ का खतरा मडराने लगा है। इसको लेकर प्रशासनिक अधिकारी भी सतर्क हो गए है।

पिछले तीन दिनों से लगातार बारिश हो रही है। इससे बांध से लेकर गंगा तक का जलस्तर बढ़ गया है। हलिया, लालगंज, ड्रमंडगंज व संतनगर में बाढ़ की स्थिति बन गई है। हालांकि इन क्षेत्रोंं में सिरसी व अदवां बांध में जलस्तर बढ़ने के कारण हो रहा है। वहीं 12 घंटे में 38 सेंटीमीटर पानी बढ़ने के कारण कोन ब्लाक के गंगा किनारे स्थित मझरा व मवैया गांव के 20 बीघा खेतों में पानी पहुंच गया है।इसको देखते हुए प्रशासन की ओर से ग्रामीणों को गंगा किनारे व खेताें में जाने से मना किया है। चेताया कि अपने बच्चों को बिलकुल गंगा किनारे नहीं भेजे। किसानी करने के लिए भी नहीं जाने दें। जबतक गंगा का जलस्तर नीचे नहीं आ जाता है तबतक सतर्कता बरतें। इसमें किसी प्रकार की लापरवाही नहीं बरतें।

गंगा का जलस्तर बढ़ रहा है । इसलिए किनारे रहने वाले पूरी तरह से सतर्क रहें। गंगा किनारे नहीं जाए। सावधानी बरतें। जिनके मकान गंगा किनारे है वे रात को निगरानी करें। पानी अधिक बढ़ता है तो छत आदि पर शरण लेते हुए प्रशासन को तत्काल सूचना दें।

पवन कुमार गंगवार , जिलाधिकारी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *