60 साल पुराना हो चुका बिजनौर का पीली बांध, सुरक्षा को लेकर प्रशासन अलर्ट मोड पर… विशेषज्ञों ने परखी स्थिति
बनैली, रामगंगा व धारा नदी पर बने पीली बांध की सुरक्षा एवं संरचनात्मक की स्थिति का निरीक्षण करने के लिए शनिवार को विशेषज्ञों की टीम यहां पहुंची। टीम ने तकनीकी मूल्यांकन किया, यह बांध लगभग 60 वर्ष पुराना हो चुका है। अधिकारियों के मुताबिक बांध के आधुनिकीकरण, नवीनीकरण और सुरक्षा व्यवस्था के लिए यह निरीक्षण किया गया है, इसकी रिपोर्ट के आधार पर इसके लिए सुरक्षा व नवीनीकरण की परियोजना बनाई जाएगी।

विकास कुमार सिंह एक अनुभवी भारतीय पत्रकार और द टकसाल न्यूज़ (The Taksal News) के प्रधान संपादक हैं।

