सोनीपत में यमुना नदी के बेगा घाट पर नहाते समय दो सगे भाई बहे, तलाश में जुटे गोताखोर

1299 Shares

सोनीपत में यमुना के बेगा घाट पर नहाने आए दो सगे भाई पानी के बहाव में बह गए। सत्यम (15) और शिवम (17) सनपेड़ा गांव के रहने वाले हैं।

जानकारी के अनुसार, दोनों भाई तैरते समय किनारे से काफी आगे निकल गए और पानी के तेज बहाव में फंसने के बाद दोनों किशोर लापता हो गए। वहीं, साथ नहाने आया दोस्त प्रिंस (16) किसी तरह सुरक्षित बाहर निकल आया।

बताया गया कि प्रिंस भी गांव सनपेड़ा का रहने वाला है। सूचना मिलते ही ग्रामीण और गन्नौर पुलिस मौके पर पहुंची। फिलहाल गोताखोरों की मदद से यमुना में दोनों भाइयों की तलाश की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *