रक्षाबंधन पर बदली Awarapan 2 की तकदीर, लाखों से फिर करोड़ों में लौटी फिल्म; Toxic की नाक मे किया दम

1165 Shares

साल 2007 में आई कल्ट क्लासिक फिल्म के सीक्वल ‘आवारापन 2’ ने बॉक्स ऑफिस पर आते ही सफलता का परचम लहरा दिया था। बंटवारा 1947 के साथ टक्कर लेने वाली इस फिल्म ने सनी देओल (Sunny Deol)की मूवी का काम तो बहुत पहले ही तमाम कर दिया था, लेकिन अब टॉक्सिक के लिए भी यह फिल्म मुसीबत बन चुकी है।

जब टॉक्सिक रिलीज हुई थी, तो आवारपन 2 बॉक्स ऑफिस पर ढीली पड़ गई थी, लेकिन रक्षाबंधन ने एक बार फिर से कलेक्शन का पूरा गेम बदल दिया है। आवारापन 2 को छुट्टी का कितना ज्यादा फायदा मिल है। चलिए आपको बताते हैं इसकी कमाई।

रक्षाबंधन पर आवारापन 2 के लिए बदला खेल

यश की पैन इंडिया रिलीज फिल्म टॉक्सिक के रिलीज के बाद इमरान हाशमी की फिल्म ‘आवारपन 2’ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन बुरी तरह से गिर गया था। फिल्म की कमाई करोड़ों से लुढ़ककर सीधा लाखों में आ गिरी थी। तीसरे गुरुवार को रोमांटिक-एक्शन थ्रिलर फिल्म ने सिर्फ 60 लाख का कलेक्शन किया था। हालांकि, रक्षाबंधन पर आवारापन 2 की कमाई में एक बार फिर से बड़ा उछाल देखने को मिला।सैकनिल्क डॉट कॉम की रिपोर्ट्स के मुताबिक, रिलीज के 15वें दिन शुक्रवार को आवरापन 2 ने सिंगल डे में 1.2 करोड़ के आसपास का कलेक्शन किया और अब शनिवार और रविवार को भी हिंदी भाषा में ये मूवी टॉक्सिक के आड़े आकर भी अच्छी कमाई कर सकती है।

15 दिनों में आवारापन 2 ने कुल कमाए इतने करोड़

स्वतंत्रता दिवस के मौके पर सिनेमाघरों में आई फिल्म ‘आवारापन 2’ के अगर 15 दिनों के कलेक्शन के बारे में बात की जाए, तो फिल्म ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर अभी तक की नेट कमाई कुल 145.45 करोड़ तक की कर ली है। वहीं मूवी का ग्रॉस बिजनेस 173.30 करोड़ तक का हुआ है। सिर्फ भारतीय बॉक्स ऑफिस पर नहीं, बल्कि आवारापन 2 ने दुनियाभर में अपनी सफलता का परचम लहराया है। विदेशी दर्शकों को कल्ट क्लासिक फिल्म का सीक्वल कितना ज्यादा पसंद आया है, इस बात का अंदाजा आप मूवी के ओवरसीज कलेक्शन से लगा सकते हैं, जोकि 31.80 करोड़ के आसपास है। मूवी ने वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर 205.10 करोड़ का बिजनेस करके अपना नाम इस साल की हिट फिल्मों में दर्ज करवा लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *