Howrah Jamalpur Express पटना तक चलेगी : पूर्व रेलवे ने तैयार किया टाइम टेबल; भागलपुर इंटरसिटी के समय में बदलाव

4.9kViews
1779 Shares

पूर्व बिहार और संथाल परगना के रेल यात्रियों के लिए पटना की राह और आसान होने जा रही है। पूर्व रेलवे (Eastern Railway) ने Howrah Jamalpur Super Express (13071/13072) को जमालपुर से आगे Patna Junction तक विस्तारित करने का प्रस्ताव तैयार किया है। पूर्व रेलवे द्वारा जारी पत्र में ट्रेन की गति बढ़ाने के साथ प्रस्तावित नई समय-सारिणी जारी की गई है। इस प्रस्ताव पर अंतिम निर्णय संबंधित रेल मंडलों व अधिकारियों की राय के बाद लिया जाएगा।

लखीसराय के पूर्व जिला पार्षद आशुतोष कुमार की पहल पर तैयार इस प्रस्ताव का मुख्य आधार जमालपुर में लंबे समय तक खड़े रहने वाले रैक का अधिकतम उपयोग करना है। इससे बिना अतिरिक्त रैक लगाए भागलपुर, मुंगेर, बांका, लखीसराय, किऊल और संथाल परगना के यात्रियों को राजधानी पटना के लिए सीधी ट्रेन सेवा मिल सकेगी।

सुबह 9:50 बजे पटना पहुंचेगी, शाम 5:20 बजे होगी वापसी

प्रस्तावित समय-सारिणी के अनुसार:

  • 13071 हावड़ा-पटना एक्सप्रेस: हावड़ा से रात 9:30 बजे रवाना होकर अगले दिन सुबह 8:05 बजे किऊल पहुंचेगी और सुबह 9:50 बजे पटना जंक्शन पहुंचेगी।

  • 13072 पटना-हावड़ा एक्सप्रेस: पटना जंक्शन से शाम 5:20 बजे प्रस्थान करेगी, शाम 7:10 बजे किऊल और अगले दिन सुबह 5:35 बजे हावड़ा पहुंचेगी।

विस्तार के बाद ट्रेन की कुल दूरी 472.04 किमी से बढ़कर 640.28 किमी हो जाएगी। औसत 52 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से यह सफर करीब 12 घंटे 20 मिनट में पूरा होगा। इस समय-सारिणी से छात्र, कारोबारी और मरीज सुबह पटना पहुंचकर दिनभर काम निपटाने के बाद उसी शाम लौट सकेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *