लखनऊ में मुख्यमंत्री ने किया ‘लोकमाता अहिल्याबाई मातृशक्ति यात्रा’ योजना का शुभारंभ, बुजुर्ग महिलाएं करेंगी मुफ्त यात्रा

1583 Shares

 मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को लखनऊ में ‘लोकमाता अहिल्याबाई मातृशक्ति यात्रा’ योजना का शुभारंभ किया। इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रोडवेज की विशेष बसों को फ्लैग-ऑफ किया। जिस पर 60 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाएं मुफ्त यात्रा कर सकेंगी।

बारिश के बीच विशेष बसों को फ्लैग-ऑफ करने के बाद मुख्यमंत्री ने कहा कि रक्षा बंधन के ठीक पहले उत्तर प्रदेश में लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर के नाम पर संचालित होने वाली बस सेवा में 27, 28 और 29 अगस्त को हर महिला को फ्री बस सेवा की सुविधा प्राप्त होगी। इसके अलावा 60 वर्ष के ऊपर की सभी माताओं, बहनों के लिए इस यात्रा को हम फ्री में उपलब्ध कराने जा रहे हैं।

उन्होंने कहा कि यह जो सरकार आपके लिए लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर ने अपने जीवन से अधिकांश समय को जनता और प्रजा को समर्पित किया था। उनका महिलाओं का स्वावाल‍ंबन में बड़ा नाम है। उन्होंने सुशासन का लक्ष्य पाया और महिला स्वावाल‍ंबन का बड़ा उदाहरण पेश किया था। उन्होंने वाराणसी के श्री काशी विश्वनाथ मंदिर और सोमनाथ मंदिर के साथ देश के सैकड़ों मंदिरों का जीर्णोद्धार कराया था।

उन्होंने इसके साथ ही कहा कि उत्तर प्रदेश परिवहन निगम और सिटी बस सेवा दोनों में हर बेटी, बहन, माता को तीन दिन के लिए निशुल्क बस के लिए उन्हें बधाई देता हूं। 29 अगस्त के बाद 60 साल से अधिक उम्र की किसी भी महिला जो उत्तर प्रदेश की वासी हों अपना वोटर कार्ड या आधार कार्ड दिखाकर इस यात्रा का लाभ ले सकती हैं। उनके कोई किराया नहीं लिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *