मेरठ में पुलिस चौकी बनी पार्टी हॉल: मुकदमों के आरोपित AIMIM नेता संग दारोगा ने यूनिफार्म में काटा बर्थडे केक

9.3kViews
1761 Shares

 जाकिर कालोनी चौकी पर तैनात दारोगा ने एआइएमआइएम नेता व अन्य के संग बावर्दी जन्मदिन मनाया। इसका वीडियो किसी ने सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। फूलमालाएं पहने दारोगा का केक काटता वीडियो देख लोग तमाम तरह की चर्चाएं कर रहे हैं।

इंटरनेट के इंस्टाग्राम प्लेटफार्म पर वायरल वीडियो में दारोगा को एआइएमआइएम नेता मालाएं पहना रहे हैं। इसके बाद वह केट काटते हैं। सभी केक उन्हें खिला रहे हैं। वीडियो में ना तो कारवां की तलाश है, गाना बज रहा है।जाकिर कालोनी चौकी में बावर्दी दारोगा अंकित शर्मा के जन्मदिन मनाने व केक काटने का वीडियो वायरल होते ही इसकी शिकायत अधिकारियों तक पहुंची। वाट्सएप पर भी इस वीडियो को वायरल किया गया है। उनका जन्मदिन मनाते वीडियो में दिखने वालों में एआइएमआइएम के महानगर सचिव अब्दुल रहमान का नाम भी शामिल है। रहमान पर दाे मुकदमे भी दर्ज हैं।गौरतलबब है कि वर्ष-2025 में भी रमजान में रोजा इफ्तार करते हुए चौकी का वीडियो प्रसारित हुआ था। इसमें चौकी प्रभारी को निलंबित कर दिया गया था। इसके बाद भी चौकी पुलिस चौकी के अंदर ही जन्मदिन पार्टी मनाने का सिलसिला रुक नहीं रहा है।

80 साल की बुजुर्ग महिलाओं के खिलाफ दर्ज कर दी रिपोर्ट

मेरठ : मेरठ व्यापार मंडल के महानगर अध्यक्ष शैंकी वर्मा के साथ मंगलवार को फूलबाग कालोनी निवासी 80 वर्षीय सुशीला देवी अपनी 75 वर्षीय देवरानी राज मोगा को लेकर एसएसपी आफिस आई। उन्होंने आरोप लगाया कि उनके ससुर ने कुंज विहार स्थित एक मकान की वसीयत उनके नाम की थी। वर्ष 2026 में ससुर की मृत्यु के बाद बुजुर्ग महिलाओं के रिश्तेदारों ने 18 अगस्त को उनके साथ मारपीट कर घर से निकाल दिया और घर पर कब्जा कर लिया।नौचंदी थाने में शिकायत करने पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। 20 अगस्त को दोनों बुजुर्ग महिलाओं ने तत्कालीन एसएसपी अविनाश पांडे से मामले की शिकायत की। शैंकी वर्मा ने आरोप लगाया कि इसी शिकायत से नाराज होकर नौचंदी पुलिस ने दोनों बुजुर्ग महिलाओं के खिलाफ ही रिपोर्ट दर्ज कर दी। अब उन्हें जेल भेजने की धमकी दी जा रही है। जनसुनवाई कर रहे एसपी ट्रैफिक राजेश कुमार श्रीवास्तव ने सीओ सिविल लाइंस को आदेश दिए कि वह पूरे मामले की जांच करें। तब तक इस मामले में कोई गिरफ्तारी न हो।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *