अखिलेश यादव के बयान पर बागपत में सियासी बवाल: सपा प्रमुख के खिलाफ रातों-रात लगे पोस्टर, कार्यकर्ताओं का जमकर हंगामा

1792 Shares

 सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के रालोद प्रमुख एवं केंद्रीय राज्यमंत्री जयन्त चौधरी पर दिए गए चवन्नी से रुपये बनाने के बयान के बाद विरोधी उन्हें घेरने में जुट गए हैं। उनके खिलाफ जनपद में पोस्टर लगाए गए। उन पर गंभीर आरोप लगाए गए है। वहीं इससे सपाई नाराज है।

उन्होंने सड़कों पर उतरकर जमकर हंगामा करते हुए खुद पोस्टर हटाए। चेतावनी दी कि पुलिस ने एक घंटे में पोस्टर लगाने वालों का पता नहीं लगाया गया तो हाईवे जाम किया जाएगा। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।विरोध में राष्ट्वंदना चौक पर प्रदर्शन करते हुए सपा कार्यकर्ता एसपी ऑफिस पहुंच गए। एसपी ऑफिस में घुसने को लेकर पुलिसकर्मियों व सपाइयों में धक्का-मुक्की हुई।

सपा प्रमुख अखिलेश यादव के इस बयान के बाद राजनीति गरमाई हुई है। इस पर केंद्रीय राज्यमंत्री जयन्त चौधरी ने भी पलटवार किया था। बसपा सुप्रीमो मायावती ने भी टिप्पणी की थी। वहीं सोशल मीडिया पर पार्टी समर्थकों ने खूब कमेंट्स किए। यहां तक ही यह मामला नहीं रुका। मंगलवार देर रात मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के खिलाफ बागपत जनपद में विभिन्न स्थानों पर पोस्ट चस्पा कर दिए गए।

उन पर जातिवाद आदि आरोप लगाए गए। इसका पता चलते ही सपा के पदाधिकारी व कार्यकर्ता सड़क पर उतर गए। उन्होंने गली, मोहल्लों में जाकर पोस्टरों को हटाया। सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष बिल्लू प्रधान का कहना है कि यह निंदनीय कार्य है।

चेतावनी दी कि एक घंटे में पुलिस-प्रशासन ने पोस्टर लगाने वाले का पता नहीं किया तो राष्ट्र वंदना चौक पर पहुंचकर जाम लगा दिया जाएगा। जनपद में पार्टी कमजोर नहीं है। उन्होंने ऐसा करने वालों को सामने आने की खुली चुनौती दे दी है। वहीं पुलिस व खुफिया तंत्र हर गतिविधियों पर नजर लगाए है। उधर एसपी सूरज कुमार राय का कहना है कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *