श्री टपकेश्वर महादेव नगर भ्रमण पर निकले तो द्रोणनगरी भोलेनाथ के जयकारों से गूंज उठी। नृत्य करते शिव की भक्ति में डूबे भक्त, उज्जैन का डमरू दल, सिर पर कलश लिए महिलाएं, शिव बरात और भोलेे की सेना में करतब दिखाते कलाकार, आतिशबाजी के साथ हेलीकाप्टर से पुष्पवर्षा, भजनों के साथ देशभक्ति गीत, फूलों से सजी कई ट्रालियों में लगे तिरंगे ने यात्रा को और भी भव्य बनाया। सामाजिक-धार्मिक और व्यापारियों ने जगह-जगह शोभायात्रा का स्वागत किया।
मंदिर श्री 108 महंत कृष्णा गिरी महाराज, दिगंबर भरत गिरी, कैबिनेट मंत्री खजानदास ने पूजा अर्चना की। 9:30 बजे शोभायात्रा का पहला डोला रवाना हुआ। सहारनपुर चौक, झंडा बाजार, रामलीला बाजार, पीपल मंडी, धामावाला बाजार, पलटन बाजार, घंटाघर, चकराता रोड, बिंदालपुल, कैंट बोर्ड कार्यालय, डाकरा बाजार, गढ़ी कैंट होते हुए टपकेश्वर महादेव मंदिर प्रांगण पहुंचेगा।मंदिर श्री 108 महंत कृष्णा गिरी महाराज, दिगंबर भरत गिरी, कैबिनेट मंत्री खजानदास ने पूजा अर्चना की। 9:30 बजे शोभायात्रा का पहला डोला रवाना हुआ। सहारनपुर चौक, झंडा बाजार, रामलीला बाजार, पीपल मंडी, धामावाला बाजार, पलटन बाजार, घंटाघर, चकराता रोड, बिंदालपुल, कैंट बोर्ड कार्यालय, डाकरा बाजार, गढ़ी कैंट होते हुए टपकेश्वर महादेव मंदिर प्रांगण पहुंचेगा।महादेव के चारों स्वरूप श्री दूधेश्वर, श्री टपकेश्वर, श्री तपेश्वर और श्री देवेश्वर, आगरा से अग्रवाल बैंड, सुधीर बैंड, सुधित बैंड, दयाल बैंड ग्वालियर, डिलक्स बैंड, अग्रवाल बैंड दिल्ली, अल्ताफ बैंड देहरादून ने प्रस्तुति दी। शोभायात्रा में उज्जैन महाकाल की आरती में बजने वाला डमरू मंडल नाथ, छप्पन भोग के साथ खाटू श्याम, बगला मुखी माता, तिरूपति बालाजी, बालाजी मेहंदीपुर, भस्म आरती महाकाल खास रहे।श्री टपकेश्वर महादेव सेवा दल की ओर से सुबह शिवाजी धर्मशाला से शुरू होने वाली शोभायात्रा में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शामिल हुए। मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि, शांति व खुशहाली की कामना की। कहा कि इस तरह के आयोजन समाज में आस्था, एकता और आपसी सद्भाव को सुदृद्ध करने के साथ ही नई पीढ़ी को अपनी संस्कृति व परंपराओं से जोड़ने का कार्य करते हैं।