पीएम केयर्स फंड का डेटा आज मंगलवार, 18 अगस्त को रिलीज किया गया है। इस पर कांग्रेस ने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा, ‘PM CARES फंड का सिर्फ 0.01% हिस्सा ही इस्तेमाल किया है। वहीं 8,452 करोड़ रुपये बेकार पड़े हैं।’
8,452 करोड़ रुपये बेकार पड़े हैं’
पीएम केयर्स फंड का डेटा जारी होने के बाद कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, मौजूदा 8,452 करोड़ रुपये में से सिर्फ 0.01% का ही इस्तेमाल हुआ है।’
पवन खेड़ा ने आगे लिखा, देशभर में प्राकृतिक आपदाओं ने समुदायों को तबाह कर दिया है और हजारों लोगों को राहत और पुनर्वास की जरूरत है। लोग परेशान हैं और 8,452 करोड़ रुपये बेकार पड़े हैं। PM CARES? शायद ही।’
पीएम केयर्स फंड में 8 हजार करोड़ से ज्यादा रुपये
पीएम केयर्स फंड में 2024-25 में शुरुआती बैलेंस 7,173.03 करोड़ रुपये था। वहीं इस साल घरेलू और विदेशी डोनेशन ने अमाउंट को काफी बढ़ाया। इसके साथ ही ब्याज से होने वाली कमाई और रिफंड के जरिए फंड में कुल 1,279.91 करोड़ रुपये आए।
हालांकि फंड से इस साल 87.85 लाख रुपये खर्च किए गए, जिससे क्लोजिंग बैलेंस 8,452.07 करोड़ रुपये हो गया।
ताजा ऑडिट रिपोर्ट के मुताबिक, वित्त वर्ष 2024-25 में PM CARES फंड में घरेलू दान 30 प्रतिशत घटकर लगभग 479 करोड़ रुपये रह गया, जबकि विदेशी दान 18 प्रतिशत घटकर 92.8 लाख रुपये हो गया।
31 मार्च 2025 तक PM CARES फंड में कुल बैलेंस ₹8,452 करोड़ था, जबकि एक साल पहले यह ₹7,173 करोड़ था। रिपोर्ट के अनुसार, कुल बैलेंस में से 7,846 करोड़ रुपये फिक्स्ड डिपॉजिट में थे, जबकि 605 करोड़ रुपये सेविंग्स बैंक अकाउंट में रखे गए थे।

विकास कुमार सिंह एक अनुभवी भारतीय पत्रकार और द टकसाल न्यूज़ (The Taksal News) के प्रधान संपादक हैं।

