पंजाब में 27 अगस्त को ठप हो सकता है सरकारी काम, 5 लाख कर्मचारियों के अवकाश से पहले एक्शन में सरकार; बुलाई बैठक

1150 Shares

पंजाब के लाखों सरकारी कर्मचारियों की ओर से 27 अगस्त को घोषित सामूहिक अवकाश के बीच पंजाब सरकार ने बातचीत की पहल की है।

मुख्य सचिव केएपी सिन्हा ने कर्मचारी संगठनों के प्रतिनिधियों को मंगलवार दोपहर 3:30 बजे बैठक के लिए बुलाया है। बैठक में कर्मचारियों की विभिन्न मांगों पर विस्तार से चर्चा होने की संभावना है। कर्मचारी संगठनों ने विभिन्न मांगों को लेकर 27 अगस्त को सरकारी विभागों में सामूहिक अवकाश लेकर कामकाज पूरी तरह ठप करने का फैसला किया है।

अवकाश के लिए कर दिया आवेदन
बताया जा रहा है कि करीब दो लाख कर्मचारियों ने सामूहिक अवकाश के लिए आवेदन कर दिया है। संगठनों का दावा है कि राज्य में करीब पांच लाख कर्मचारियों के सामूहिक अवकाश पर रहने की संभावना है। ऐसे में सरकारी कामकाज और आम लोगों से जुड़े सेवाओं पर व्यापक असर पड़ सकता है।

कर्मचारियों की प्रमुख मांगों में लंबित महंगाई भत्ता (डीए) जारी करना और कच्चे कर्मचारियों को पक्का करना शामिल है। इसके अलावा कर्मचारी संगठन अन्य लंबित मांगों को लेकर भी सरकार पर दबाव बना रहे हैं।

27 अगस्त को अवकाश पर रहेंगे कर्मचारी

वहीं, पंजाब के विभिन्न जिलों में डीसी कार्यालयों में तैनात मिनिस्ट्रियल स्टाफ पिछले कई दिनों से हड़ताल पर है। कर्मचारियों के आंदोलन के कारण पहले से ही प्रशासनिक कामकाज प्रभावित हो रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *