बागेश्वर में झमाझम बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, सड़कों पर मलबा आने से बाधित हुआ यातायात

1932 Shares

जिले में मंगलवार सुबह से हो रही झमाझम बारिश से जनजीवन प्रभावित हो गया है। बारिश के चलते कई मोटर मार्गों पर मलबा आने से यातायात बाधित हुआ है। जिला मुख्यालय से कपकोट, गरुड़, कांडा, ताकुला आदि क्षेत्रों को जाने वाले शिक्षक, कर्मचारी और अन्य यात्री भी परेशान रहे।

स्कूल-कॉलेज खुले होने के कारण बारिश के बीच विद्यार्थियों को घर लौटना पड़ा। कई बच्चे भीगते हुए पहुंचे। लगातार बारिश से सरयू नदी का जलस्तर भी बढ़ रहा है, जिससे नदी किनारे रहने वाले लोगों में चिंता बढ़ गई है।सड़कों पर मलबा आने की सूचना के बाद जिला प्रशासन ने बंद मार्गों को खोलने के लिए लोडर मशीनें तैनात कर दी हैं। संबंधित विभागों की टीमें मलबा हटाकर यातायात सुचारु करने में जुटी हैं। प्रशासन ने बारिश के मद्देनजर अधिकारियों को सड़क मार्गों पर नजर बनाए रखने के निर्देश दिए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *