शकरपुर थाना पुलिस ने गश्त के दौरान एक नाबालिग चोर को पकड़ा है। इसके पास से 2.5 किलोग्राम चांदी के आभूषण बरामद हुए हैं। कट्टे में गहने लेकर नाबालिग इसे बेचने के इरादे से घूम रहा था। पुलिस ने आभूषण जब्त कर लिए हैं। नाबालिग को किशोर न्याय बोर्ड (जेजे बोर्ड) के समक्ष पेश कर बाल सुधार गृह भेज दिया है।
पुलिस पता कर रही मालिक का नाम
पुलिसकर्मियों ने नाबालिग से गहनों के बारे में पूछताछ की, लेकिन वह उनके संबंध में कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे सका। इसके बाद पुलिस ने बरामद चांदी को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। पूछताछ और जांच के दौरान पता चला कि चांदी चोरी की है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि नाबालिग ने चांदी कहां से चोरी की और इस वारदात में उसके साथ कोई अन्य व्यक्ति भी शामिल था या नहीं।

विकास कुमार सिंह एक अनुभवी भारतीय पत्रकार और द टकसाल न्यूज़ (The Taksal News) के प्रधान संपादक हैं।

