मथुरा में जन्माष्टमी पर अभेद्य सुरक्षा घेरा: 129 बैरियर, 24 पार्किंग से क्राउड कंट्रोल; ड्रोन कैमरे संग रूट डायवर्जन

1923 Shares

चार सितंबर को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर उमड़ने वाली श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को संभालना पुलिस-प्रशासन के लिए बड़ी चुनौती है। इसे देखते हुए इस बार सुरक्षा के साथ भीड़ प्रबंधन का ऐसा खाका तैयार किया गया है, जिससे जन्मस्थान क्षेत्र में भीड़ का दबाव नियंत्रित रहे और श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी न हो।

शहर में 129 स्थानों पर बैरियर लगाए जाएंगे, जबकि 24 पार्किंग स्थल तैयार किए जा रहे हैं। बाहर से आने वाले वाहनों को निर्धारित पार्किंग में खड़ा कराया जाएगा।

इसके बाद श्रद्धालुओं को पैदल ही जन्मस्थान की ओर भेजा जाएगा। इससे मुख्य मार्गों पर वाहनों का दबाव कम करने के साथ जाम की स्थिति रोकने की कोशिश होगी।

सुरक्षा को और मजबूत बनाने के लिए बनेंगे वॉच टावर

सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने के लिए 16 वॉच टावर बनाए जाएंगे। इनसे भीड़ पर नजर रखी जाएगी, जबकि ड्रोन कैमरों के जरिए आसमान से निगरानी होगी। किसी भी संदिग्ध गतिविधि या अचानक बढ़ती भीड़ की सूचना तत्काल पुलिस अधिकारियों तक पहुंचाने की व्यवस्था रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *