OTT रिलीज से पहले विवाद में फंसी Gandhari, तापसी पन्नू की फिल्म पर लगा कहानी चोरी का आरोप?

5.5kViews
1646 Shares

कुछ दिन पहले बी टाउन एक्ट्रेस तापसी पन्नू की अपकमिंग ओटीटी फिल्म गांधारी का एलान हुआ है। अब इस मूवी को लेकर नया विवाद देखने को मिल रहा है। गांधारी के मेकर्स पर कहान चोरी करने का गंभीर आरोप लगा है, जिसके चलते ओटीटी रिलीज से पहली तापसी की फिल्म की मुसीबतें बढ़ती हुई नजर आ रही हैं।

आइए जानते हैं कि गांधारी से संबंधित ये कंट्रोवर्सी क्या है और किसने गांधारी (Gandhari) के मेकर्स पर स्टोरी कॉपी करने का आरोप लगाया है।

गांधारी के मेकर्स पर बड़ा आरोप

21 अगस्त ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स (Netflix) इंडिया की तरफ से गांधारी फिल्म का फर्स्ट लुक पोस्टर शेयर किया। जिसमें तापसी पन्नू सहित फिल्म की अन्य स्टार कास्ट की झलक देखने को मिली। इसके अलावा मेकर्स ने ये भी स्पष्ट किया कि 3 सितंबर को गांधारी फिल्म को नेटफ्लिक्स पर ऑनलाइन स्ट्रीम किया जाएगा। लेकिन इससे पहले गांधारी की कहानी को लेकर बखेड़ा खड़ा हो गया। इंडिया टुडे की रिपोर्ट में ये दावा किया गया है कि गांधारी की राइटर कनिका ढिल्लों ने फिल्म की कहानी चुराई है। दरअसल IIT मद्रास के पूर्व छात्र, मौजूदा समय में सेंट्रल GST और कस्टम्स विभाग में इंस्पेक्टर के पद पर तैनात कल्याण बांदी ने गांधारी की कहानी कॉपी करने का गंभीर आरोप लगाया है। कल्याण एक मशहूर लेखक भी हैं और इंडिया टुडे की रिपोर्ट में उन्होंने ये खुलासा किया है कि साल 2019 में उन्होंने इस मूवी की कहानी लिखी थी और रजिस्टर्ड भी कराई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *