दिल्ली-एनसीआर में 2 दिन से रुक-रुककर हो रही बारिश से सड़कों पर पानी जमा हो गया है। कई मार्गों पर कई फीट तक पानी भरने से वाहन भी फंस गए। हाईवे पर भी वाहनों की रफ्तार धीमी हो गई है, जिस वजह से जाम की स्थिति बन गई। उधर, गुरुग्राम में भारी बारिश के बीच नरसिंहपुर इलाके में NH-48 पर लंबा जाम लग गया है। ट्रैफिक जाम के बीच वाहन रेंगते हुए नजर आए।दिल्ली में हुई भारी बारिश के बाद कई इलाकों में जलभराव हो गया है। दिल्ली में बाबा खड़क सिंह मार्ग पर जाम की स्थिति बन गई और बाबा खड़क सिंह मार्ग पर ज्यादा पानी भरने से कई वाहन भी फंस गए।दिल्ली में तेज बारिश के बाद एम्स (AIIMS) के पास जलभराव हो गया है। यहां भी वाहनों को निकलने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। दिल्ली के मोती बाग इलाके में भी सड़कों पर जलभराव देखा गया। इस मार्ग पर भी वाहन रेंगते हुए नजर आए।इनके अलावा राम मनोहर लोहिया अस्पताल के पास भी सड़क पर भारी जलभराव हो गया है। ऐसे में सड़क पर जमा पानी के बीच से वाहन चालकों को गुजरना पड़ रहा है।इनके अलावा राम मनोहर लोहिया अस्पताल के पास भी सड़क पर भारी जलभराव हो गया है। ऐसे में सड़क पर जमा पानी के बीच से वाहन चालकों को गुजरना पड़ रहा है।

विकास कुमार सिंह एक अनुभवी भारतीय पत्रकार और द टकसाल न्यूज़ (The Taksal News) के प्रधान संपादक हैं।

