UPTET Result 2026: यूपी टीईटी रिजल्ट डेट पर आ सकती है अपडेट, आयोग आज करेगा बैठक

3.9kViews
1005 Shares

 उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (UPTET 2026) में भाग लेने वाले 17,70,714 अभ्यर्थियों को रिजल्ट जारी होने का इंतजार है जो अब खत्म होने वाला है। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (UPESSC) आज यानी 25 अगस्त को एक बैठक करने वाला है। इसमें नतीजों को लेकर कोई निर्णय लिया जा सकता है।

यूपी टीईटी रिजल्ट के साथ ही टीचर भर्ती पर भी मिल सकती है अपडेट
आयोग द्वारा यूपी टीईटी 2026 डेट (UPTET Result Date 2026) के साथ ही अशासकीय सहायता प्राप्त 330 महाविद्यालयों में असिस्टेंट प्रोफेसर के 2107 रिक्त पदों पर भर्ती और एडेड इंटर कॉलेज में प्रवक्ता (PGT) के 2615 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए भी जानकारी दे सकता है।

यूपी टीईटी एग्जाम में पास होने के लिए न्यूनतम पासिंग मार्क्स

यूपी टीईटी एग्जाम क्वालीफाई करने के लिए जनरल श्रेणी के उम्मीदवारों को 150 में से 90 अंक यानी कि 60 फीसदी अंक प्राप्त करना जरूरी है। इसके अलावा ओबीसी, एससी, एसटी एवं ईडब्ल्यूएस वर्ग के अभ्यर्थियों को 150 में से 82 अंक यानी कि न्यूनतम 55 फीसदी अंक प्राप्त करना आवश्यक होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *