आंध्र प्रदेश के सामूहिक सुसाइड केस का आरोपी शेख सादिक मेरठ से गिरफ्तार, 50 हजार का था इनाम

6.3kViews
1102 Shares

 आंध्र प्रदेश के राजमहेंद्रवरम (राजमुंदरी) में पंचायत राज विभाग के सहायक अभियंता के परिवार द्वारा गोदावरी नदी में कूदकर आत्महत्या करने के सनसनीखेज मामले के आरोपित शेख सादिक खान को मेरठ के मेट्रो स्टेशन से गिरफ्तार कर लिया।

आंध्र प्रदेश से फरारी काटने के लिए शेख सादिक खान मेरठ के लिसाड़ीगेट में छिपने के लिए आ रहा था। मेरठ पुलिस की टीम ने सादिक को काकीनाडा जिले के सर्पवरम थाना पुलिस को सौंप दिया। सादिक ने सहायक अभियंता की विधवा बेटी से दोस्ती कर ब्लेकमेल करना शुरू कर दिया था।22 अगस्त को एसएसपी बीबीजीटीएस मूर्ति के आदेश पर एसपी सिटी विनायक भोसले के नेतृत्व में मेरठ के साउथ मेट्रो स्टेशन से शेख सादिक खान पुत्र शेख सिकंदर आजम खान, निवासी दरवाजा येरुसु वारी वीधी, रामकृष्ण राव पेट, काकीनाडा, पूर्वी गोदावरी, आंध्र प्रदेश को गिरफ्तार कर लिया।

दोस्तों संग आया था शेख सादिक खान

वह दिल्ली से लिसाड़ीगेट में छिपने के लिए अपने दोस्तों के संग आया था। आंध्र प्रदेश पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 16 अगस्त को काकीनाडा जिले के पिठापुरम क्षेत्र में पंचायत राज विभाग में असिस्टेंट इंजीनियर तील्लापुडी नूकाराजू (61), उनकी पत्नी मीना (59) और बेटी सौजन्या (34) की राजमुंदरी स्थित गोदावरी नदी के पुल से छलांग लगाने के बाद मौत हो गई थी।

उस समय आसपास के लोगों ने 10 वर्षीय बालक की जान बचा ली थी। जांच के दौरान परिजनों द्वारा छोड़े गए सुसाइड नोट और अन्य तथ्यों के आधार पर शेख सादिक खान का नाम सामने आया।

पुलिस के मुताबिक, आरोपित पर परिवार को मानसिक, शारीरिक और आर्थिक रूप से प्रताड़ित करने, ब्लैकमेल करने तथा जान से मारने की धमकी देकर बैंक खातों, आभूषणों और संपत्ति पर नियंत्रण हासिल करना चाह रहा था। पुलिस ने तीनों की आत्महत्या के मामले में शेख सादिक पर मुकदमा दर्ज किया।

सादिक पर 50 हजार का इनाम था घोषित

उसकी फरारी पर 50 हजार का इनाम घोषित कर दिया था। इस सामूहिक आत्महत्या कांड ने आंध्रप्रदेश में राजनीतिक रूप ले लिया था। पुलिस के मुताबिक, नूकाराजू की बेटी सौजन्या के पति की मौत हो गई थी। तब से साैजन्या अपने परिवार के साथ रहती थी। शेख सादिक ने परिवार की मदद करने के बहाने सौजन्या से नजदीकी बढ़ाई।

आरोप है कि बाद में उसने दबाव और धमकी के जरिए परिवार का आर्थिक शोषण करना शुरू कर दिया था। मुकदमा होने के बाद आरोपित आंध्रप्रदेश को छोड़कर मेरठ में सुरक्षित ठिकाना ढूंढ रहा था। एसपी सिटी विनायक भोसले ने बताया कि शेख सादिक को पकड़ने के बाद आंध्र प्रदेश पुलिस को सौंप दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *