आर्केस्ट्रा में डांस करने वाली युवती द्वारा आर्केस्ट्रा संचालक के भाई पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने व मतांतरण का दबाब बनाने संबंधी एक मामला प्रकाश में आया है।
कछवांरोड पुलिस चौकी अंतर्गत छतेरी गांव में मुस्लिम युवक द्वारा आर्केस्ट्रा का संचालन किया जाता है। भदोही जिले के औराई थानांतर्गत एक गांव निवासिनी हिन्दू समुदाय की युवती आर्केस्ट्रा में डांस करती रही है।
इस बाबत डांसर का आरोप है कि संचालक के भाई द्वारा शादी का झांसा देकर चार वर्षों तक मेरे साथ दुष्कर्म किया गया।इस दौरान दो बार गर्भपात भी आरोपित ने कराया। इसके साथ ही मतांतरण के लिए दबाव बनाने का भी आरोप लगाया है।

विकास कुमार सिंह एक अनुभवी भारतीय पत्रकार और द टकसाल न्यूज़ (The Taksal News) के प्रधान संपादक हैं।

