रामकोट की नित्य परिक्रमा के एक वर्ष पूरे होने पर उमड़ा रामभक्तों का ज्वार, अयोध्या में अद्भुत नजारा

1264 Shares

श्रीराम जन्मभूमि क्षेत्र की परिक्रमा से जुड़ी रामकोट की नित्य परिक्रमा के एक वर्ष पूरे होने पर शुक्रवार को इसका भव्य और वृहद स्वरूप देखने को मिला।

वर्षगांठ के अवसर पर हजारों रामभक्तों और संत-महात्माओं ने राम नाम का जयघोष करते हुए सवा कोसी परिक्रमा की।

श्रीराम जन्मभूमि मंदिर समेत रामकोट क्षेत्र के 108 प्रमुख मंदिरों को समाहित करते हुए करीब चार किलोमीटर की यह परिक्रमा 21 अगस्त 2025 से नियमित रूप से शुरू हुई थी।

बीते एक वर्ष से संत और रामभक्त प्रतिदिन सुबह रामकोट की नित्य परिक्रमा कर रहे हैं। परिक्रमा एक घंटे से कम समय में पूरी हो जाती है।

वर्षगांठ पर ट्रस्ट के पूर्व सदस्य अनिल मिश्रा की अगुवाई में आयोजित परिक्रमा में बड़ी संख्या में संत शामिल हुए। राम नाम के जयघोष के बीच श्रद्धालुओं ने रामजन्मभूमि के चारों ओर स्थित मंदिरों की परिक्रमा की। इसमें हनुमानगढ़ी समेत रामकोट क्षेत्र के अन्य प्रमुख मंदिर भी शामिल हैं।रामकोट की नित्य परिक्रमा की परंपरा रामजन्मभूमि क्षेत्र के मंदिरों की परिक्रमा से जुड़ी रही है। वर्षगांठ के आयोजन में इसे व्यापक स्वरूप दिए जाने से रामभक्तों में उत्साह दिखाई दिया।

डॉ. अनिल मिश्रा ने कहा कि रामकोट की नित्य परिक्रमा किसी व्यक्ति विशेष का आयोजन नहीं, बल्कि रामभक्तों की आस्था और धार्मिक परंपरा से जुड़ी है। उन्होंने कहा कि एक वर्ष से नियमित रूप से चल रही इस परिक्रमा में संतों और श्रद्धालुओं की सहभागिता लगातार बनी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *