जीरकपुर में एक बिल्डर के दफ्तर पर दो हथियारबंद युवकों ने फायरिंग की। दोनों हमलावरों ने प्रोजेक्ट के गेट पर तीन फायर किए और वारदात को अंजाम देने के बाद मौके से फरार हो गए।
बिल्डर अमित दुआ ने बताया कि उन्हें पिछले करीब एक वर्ष से लगातार धमकियां मिल रही थीं। उनका आरोप है कि उन्हें ही नहीं, बल्कि उनके परिवार के सदस्यों को भी जान से मारने की धमकियां दी जा रही हैं।

विकास कुमार सिंह एक अनुभवी भारतीय पत्रकार और द टकसाल न्यूज़ (The Taksal News) के प्रधान संपादक हैं।

