कर्नाटक: ‘बच्चे मां को ज्यादा प्यार करते हैं…’, कहकर दो बच्चों को पिता ने नहर में डुबोकर मारा; खुद बुलाई पुलिस
कर्नाटक के यादगीर जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक पिता ने अपनी ही पत्नी से पारिवारिक कलह के चलते अपने दो मासूम बच्चों को नहर में धकेल कर मार डाला।
पूछताछ में कबूला गुनाह
पूछताछ के दौरान आरोपी पति ने पुलिस को बताया कि दोनों मृत बच्चे अपनी मां रेणुका के ज्यादा करीब थे और उसके साथ उनके संबंध अच्छे नहीं थे। मां से ज्यादा प्यार करने की खुन्नस में पिता ने इस वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर उसके खिलाफ हत्या और अपहरण का मामला दर्ज कर लिया है।
क्या बोले पुलिस अधीक्षक?
यादगिर के पुलिस अधीक्षक पृथ्वीक शंकर ने बताया कि लड़के का शव दोपहर करीब 3:30 बजे बरामद किया गया, जबकि उसकी बहन का शव शाम 5:30 बजे से 6 बजे के बीच मिला।
एसपी ने पृथ्वीक शंकर बताया, “कल हमें शांताप्पा नाम के एक व्यक्ति का 112 आपातकालीन कॉल आया। उसने पुलिस नियंत्रण कक्ष को फोन करके बताया कि उसने अपने दो बच्चों को बिगुड़ी इलाके में नहर में धकेल दिया है।”
एसपी ने बताया कि पुलिस फोन करने वाले व्यक्ति के साथ मौके पर पहुंची, जिसके साथ उसकी छह साल की बेटी भी थी। प्रारंभिक जांच में पता चला कि वह व्यक्ति दोपहर करीब 2:15-2:30 बजे अपने 3 बच्चों के साथ घर से निकला और उन्हें अपनी मोटरसाइकिल पर बिगूडी
एक बच्ची को छोड़ा
आरोपी ने अपनी छह वर्षीय बेटी, जो कक्षा 1 की छात्रा थी, को छोड़ दिया और उसे अपने साथ यादगीर कस्बे ले गया। यादगीर पहुंचने पर उसने 112 पर कॉल करके पुलिस को सूचित किया कि उसने अपने दो अन्य बच्चों को नहर में फेंक दिया है। चूंकि रात काफी हो चुकी थी, इसलिए पुलिस तुरंत तलाशी अभियान शुरू नहीं कर सकी।
एसपी ने बताया कि फिलहाल हमने पिता शांतप्पा को हिरासत में ले लिया है। कल हमने अपहरण का मामला दर्ज किया था और आज हम इसमें हत्या की धारा जोड़ेंगे। मामले की जांच जारी है।

विकास कुमार सिंह एक अनुभवी भारतीय पत्रकार और द टकसाल न्यूज़ (The Taksal News) के प्रधान संपादक हैं।

