‘तुम्हारे बाप भी नहीं रोक सकते…’, तेलंगाना में मंत्री की बेटी ने ही दे डाली सीएम रेवंत रेड्डी को चुनौती

3.9kViews
1857 Shares

तेलंगाना कांग्रेस में चल रही बगावत अब खुलकर सामने आ गई। मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी की कैबिनेट के एक वरिष्ठ मंत्री की बेटी ने उन पर सार्वजनिक रूप से हमला किया है। रेड्डी सरकार में मंत्री कोंडा सुरेखा की बेटी कोंडा सुष्मिता ने मुख्यमंत्री को खुली चुनौती दी है।

पारकल में बोलते हुए बुधवार को सुष्मिता ने न केवल मौजूदा विधायक रेवूरी प्रकाश रेड्डी के लिए रेवंत रेड्डी के समर्थन को चुनौती दी, बल्कि उनके अधिकार पर भी सवाल उठाए और उन्हें चुनावी चुनौती दी।

‘पारकल की विधायक तो मैं ही बनूंगी’

सुष्मिता की बातें टिकट को लेकर होने वाले आम झगड़े से कहीं आगे की हैं। मौजूदा विधायक को मुख्यमंत्री का सार्वजनिक समर्थन मिलने पर उन्होंने कहा, “दो साल का इंतजार क्यों? उनसे अभी इस्तीफा देने को कहिए! उनसे कहिए कि इस्तीफा दें और चुनाव लड़ें।” इसके बाद उन्होंने ऐलान किया, “चाहे आप आएं, आपके पिता आएं या आपके दादा आएं, पारकल की विधायक मैं ही बनूंगी।”

अंहकारी हैं रेवंत रेड्डी’

उन्होंने यह भी साफ कर दिया कि अगर कांग्रेस उन्हें टिकट नहीं देती है तो वह निर्दलीय चुनाव लड़ने के लिए तैयार हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री पर अपना हमला और तेज करते हुए पूछा, “मेरा टिकट तय करने वाले रेवंत कौन होते हैं?” उन्होंने रेवंत रेड्डी पर अहंकार का आरोप लगाया और कहा कि उनके नेतृत्व में कांग्रेस टीडी कांग्रेस बन गई है। साथ ही यह भी दावा किया कि पार्टी के मूल नेता पार्टी की दिशा से नाखुश हैं।

उन्होंने मुख्यमंत्री के भाई से जुड़े 200 करोड़ रुपये के जमीन सौदे का भी आरोप लगाया और चेतावनी दी कि वह रेवंत रेड्डी के परिवार से जुड़े अन्य कथित घोटालों का भी पर्दाफाश कर सकती हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *