17 साल पुराने सीरियल के गाने के बिना अधूरी है राजस्थान की शादियां, दूल्हा-दुल्हन के जज्बातों को करता है बयां
टीवी सीरियल के न सिर्फ किरदार मशहूर होते हैं, बल्कि कई शोज तो ऐसे हैं, जिनके गाने ऑडियंस के दिल में बसे हुए हैं। पिछले 17 सालों से टीवी पर राज कर रहे एक ऐसे ही शो के बारे में हम आपको बता रहे हैं। शो का टाइटल ट्रैक तो मशहूर है ही, लेकिन इसी के साथ सीरियल में एक ऐसा गाना भी फिल्माया गया, जो आज तक शादियों की आन-बान और शान बना हुआ है।
शादियों में खूब बजता है हिना खान का ये गाना
दरअसल, जब हिना खान बिग बॉस सीजन 11 में आई थीं, तो उस दौरान ही अचानक बजा था। ये गाना सुनकर हिना काफी इमोशनल हो गईं। उन्होंने साथ में बैठे हुए एक कंटेस्टेंट को बताया कि ये गाना उनके शो ये रिश्ता क्या कहलाता है का है, जो शादियों में बजता है। उन्होंने ये भी बताया कि उनके शो का ये गाना जयपुर और राजस्थान की शादियों में बजता है। बिग बॉस 11 में अपने को-कंटेस्टेंट को कल्ट शो के बारे में बताते हुए हिना खान काफी इमोशनल हो गईं।
कब शुरू हुआ था ये रिश्ता क्या कहलाता है?
ये रिश्ता क्या कहलाता है स्टार प्लस के सबसे लोकप्रिय शोज में से एक हैं। राजन शाही के प्रोडक्शन में बना ये शो साल 2009 में शुरू हुआ था। जिसमें हिना खान ने अक्षरा बनकर एंट्री ली थी। लगभग 8 सालों तक काम करने के बाद हिना खान ने साल 2016 में इस शो को अलविदा कह दिया था। इस शो ने हिना खान के अलावा शिवांगी जोशी को भी घर-घर में पहचान दिलाई।

विकास कुमार सिंह एक अनुभवी भारतीय पत्रकार और द टकसाल न्यूज़ (The Taksal News) के प्रधान संपादक हैं।

