पीलीभीत: 10 माह के मासूम संग संदिग्ध परिस्थितियों में महिला लापता, जेवर और मोबाइल भी साथ ले गई
कोतवाली क्षेत्र के गाांव साबेपुर निवासी अंशु ने बताया कि उनकी पत्नी पूजा देवी 10 सितंबर को दोपहर करीब एक बजे घर से चली गई है। वह अपने 10 माह के बेटे शिवम को भी साथ ले गई है।
बताया कि पत्नी घर से जाते समय एक जोड़ी सोने के झाले, एक जोड़ी चांदी की पायल, अपना मोबाइल फोन, उसकी मां का बिना सिम वाला मोबाइल फोन और दोनों के आधार कार्ड साथ ले गई।
पत्नी का मायका ग्राम नऊ नगला, जिला बरेली में है, लेकिन वहां उसके माता-पिता और भाई नहीं रहते। स्वजन ने रिश्तेदारी और आसपास काफी तलाश की, लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला।
पति ने आशंका जताई है कि पत्नी किसी अनहोनी का शिकार हो सकती है। उसने पुलिस से गुमशुदगी दर्ज कर पत्नी और बच्चे को तलाशने की मांग की है।
प्रभारी निरीक्षक संजीव शुक्ला ने बताया कि शिकायत के आधार पर गुमशुदगी दर्ज करने की कार्रवाई शुरू कर दी गई है और महिला की तलाश की जा रही है।

विकास कुमार सिंह एक अनुभवी भारतीय पत्रकार और द टकसाल न्यूज़ (The Taksal News) के प्रधान संपादक हैं।

