धनबाद के दीनबंधु स्कूल के पास जर्जर दीवार गिरी, बड़ा हादसा टला; चार वाहन क्षतिग्रस्त
डिनोबिली स्कूल सीएमआरआइ के पास मंगलवार सुबह उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब गली नंबर 11 में एक पुरानी व जर्जर दीवार अचानक भरभरा कर गिर गई। दीवार के मलबे की चपेट में आने से वहां खड़ी चार बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।
बताया जा रहा है कि जिस परिसर की यह दीवार थी, उसे डिनोबिली स्कूल सीएमआरआइ प्रशासन खरीद जा चुका है। घटना के बाद मौके पर जुटे अभिभावकों और स्थानीय लोगों में गहरा आक्रोश देखा गया।
अभिभावकों का कहना था कि कई बार स्कूल प्रबंधन और संबंधित अधिकारियों से इस जर्जर दीवार को गिराने की मांग कर चुके थे। समय रहते कोई कदम नहीं उठाया गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार एक बड़ा हादसा होते-होते बचा।

विकास कुमार सिंह एक अनुभवी भारतीय पत्रकार और द टकसाल न्यूज़ (The Taksal News) के प्रधान संपादक हैं।

